पावरफुल बैटरी के साथ लॉन्च होगा Poco M8 Power स्मार्टफोन, Redmi Note 17 जैसी होंगी खूबियां - poco m8 power teased on flipkart redmi note 17 rebrand expected

Published on 20 जुल॰ 2026

Poco M8 Power स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है, जिसे फ्लिपकार्ट पर टीज किया गया है। ...और पढ़ें

HighLights

  1. पोको एम8 पावर फ्लिपकार्ट पर टीज किया गया।

  2. रेडमी नोट 17 का रीब्रांडेड वर्जन होने की उम्मीद।

  3. 8,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग संभव।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Poco M8 Power स्मार्टफोन को लेकर खबर है कि यह जल्द लाया जा सकता है। अब कंपनी ने इसपर अपनी मुहर भी लगा दी है। पोको का यह फोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर टीज किया गया है। फ्लिपकार्ट पर पोको के अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए अलग से माइक्रोसाइट लाइव की गई है। हालांकि, अभी इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट को लेकर इसमें कुछ भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। इससे पहले खबर सामने आई थी कि अपकमिंग The Poco M8 Power स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन हाल में चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 17 की तरह होंगी।

Poco M8 Power लॉन्च टीजर

Flipkart पर अपकमिंग Poco M8 Power स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। पोको के अपकमिंग फोन की बड़ी बैटरी को इसमें टीज किया गया है। कुछ ऑनलाइन रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भारत में लॉन्च होने वाला Poco M8 Power स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 17 का रिब्रांड वर्जन होगा। यह जानकारी एक टिपस्टर ने पोको के अपकमिंग स्मार्टफोन के HyperOS कोड के जरिए रिवील की है, जिसमें फोन का मॉडल नंबर 2602IPC8I था।

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह फोन भारत में इसी क्वार्टर में लॉन्च होगा। अब कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर इसे टीज करना भी शुरू कर दिया है। ऐसे में संभव है कि जल्द फोन को इंडियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जा सकता है। अगर पोको के अपकमिंग फोन को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स सही रही तो इस फोन की खूबियां की जैसी होंगी।

Redmi Note 17 स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 17 स्मार्टफोन को चीन में 6.67-इंच की AMOLED स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। रेडमी का यह फोन 12 जीबी तक की रैम के साथ MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट के साथ रिलीज किया गया है। फोन को 512 जीबी तक की स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा गया है।

Redmi के इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50-मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 17 स्मार्टफोन में 8,000mAh की बैटरी और 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। उम्मीद है कि भारत में लॉन्च होने वाले Poco M8 Power स्मार्टफोन में यही स्पेसिफिकेशन्स देखने को मिल सकती है। संभव है कि कंपनी आने वाले दिनों में इसके फीचर्स को टीज करना शुरू करेगी।