PM Modi Chennai Visit: आज चेन्नई दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, 13,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास | IBC24

Published on 11 अक्टू॰ 2026

PM Modi Chennai Visit: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार यानी आज को चेन्नई का दौरा करेंगे और 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री चेन्नई मेट्रो में पोरूर बाईपास स्टेशन से पूनामल्ली बाईपास स्टेशन के बीच सफर करेंगे। वह जलकंठेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, वह शहर में स्थित ‘जयगोपाल गरोड़िया हिंदू विद्यालय मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल’ के स्वर्ण जयंती समारोह में भी शामिल होंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास के ब्रेन सेंटर का दौरा भी शामिल है। बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, उनमें 4,900 करोड़ रुपये की लागत से बना चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण का पूनामल्ली-वडापलानी खंड शामिल है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार शाम में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कल, 11 अक्टूबर को चेन्नई में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की शुरुआत होगी या उनकी आधारशिला रखी जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि वह चेन्नई मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के पूनामल्ली-वडापलानी हिस्से का उद्घाटन करेंगे, जिसे 4,900 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। (PM Modi Chennai Visit)

நாளை, அக்டோபர் 11 அன்று, சென்னையில் ரூ. 13,000 கோடி மதிப்பிலான பல்வேறு வளர்ச்சித் திட்டங்களுக்கு அடிக்கல் நாட்டும் நிகழ்வும் நிறைவடைந்த திட்டங்களின் துவக்க விழாவும் நடைபெறுகின்றன.

சென்னை மெட்ரோ ரயில் திட்டம் இரண்டாவது கட்டத்தின் பூந்தமல்லி-வடபழனி வழித்தடம் துவக்கி வைக்கப்படும்.

கோயம்புத்தூர் மற்றும் அதன் சுற்றுவட்டாரப் பகுதிகளில் கட்டப்பட்டுள்ள புதிய மேம்பாலங்கள் மக்கள் பயன்பாட்டிற்குத் திறந்துவைக்கப்படுகின்றன.

தமிழ்நாட்டில் துறைமுகம் சார்ந்த உள்கட்டமைப்புகள் மேம்படுத்தப்படுகின்றன.

சென்னை ஐஐடியில் சுதா கோபாலகிருஷ்ணன் மூளை ஆராய்ச்சி மையம் (எஸ்ஜிபிசி ) துவக்கிவைக்கப்படுகிறது.

கல்வித்துறையில் மகத்தான பணிகளை மேற்கொண்டுள்ள ஜெய்கோபால் கரோடியா இந்து வித்யாலயா மெட்ரிகுலேஷன் மேல்நிலைப் பள்ளியின் பொன்விழாக் கொண்டாட்டங்களிலும் கலந்து கொள்கிறேன்.

https://t.co/sXMFVIStEk

— Narendra Modi (@narendramodi) October 10, 2026

कई परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

PM Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री करीब 3,700 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी राष्ट्रीय राजमार्ग-744 के वडुगापट्टी-तेरकुवेंगनल्लूर खंड का उद्घाटन करेंगे। यह 36 किलोमीटर लंबा और चार लेन का मार्ग है। इस परियोजना से क्षेत्र के प्रमुख तीर्थस्थलों, औद्योगिक केंद्रों और वाणिज्यिक केंद्रों तक सड़क संपर्क बेहतर होगा।

वह राष्ट्रीय राजमार्ग-744ए के मदुरै रिंग रोड के 30 किलोमीटर लंबे, चार लेन वाले खंड का भी उद्घाटन करेंगे। इस मार्ग से मदुरै के आसपास यातायात की आवाजाही बेहतर होगी। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-83 के नागपत्तनम-तंजावुर खंड पर तिरुवारूर बाईपास को चार लेन का बनाने की परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना से तिरुवारूर में सड़क संपर्क बेहतर होगा और शहर के बाहर एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होने से यातायात की आवाजाही सुगम होगी। रेलवे की 750 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा। (PM Modi Chennai Visit)

इन्हें भी पढ़ें:-

  • Sun Nakshatra Transit 2026: आज से बदलेगी इन राशि वालों की किस्मत, सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से हर काम में मिलेगी कामयाबी, अचानक होगा धन का लाभ 
  • Aaj Ka Rashifal 11 October 2026: नवरात्रि के पहले दिन इन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत? जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल 
  • Raipur Durga Pandal Fire Video: रायपुर के इस मशहूर दुर्गा पंडाल में लगी आग.. सामने आया हैरान करने वाला वीडियो, जानें क्या है संभावित वजह..