सामने आया PM मोदी का 80s वाला लुक, भाजपा ने भी फॉलो किया ट्रेंड- VIDEO

Published on 12 सित॰ 2026

Sep 12, 2026 01:01 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

सोशल मीडिया में सक्रिय रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हालांकि खुद ऐसी कोई तस्वीर शेयर नहीं की है। हालांकि, उनकी पार्टी के द्वारा जरूर प्रॉम्प्ट की मदद से अलग-अलग अंदाज वाली तस्वीर बनाई है।

सोशल मीडिया खासकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक ट्रेंड चल रहा है। इस ट्रेंड में लोग एआई की मदद से 1980 के दशक में खुद को लेकर जाते हैं और अपनी तस्वीर बनाते हैं। इसके लिए आपको चैटजीपीटी जैसी एआई ऐप्स को अपनी तस्वीरों के साथ कमांड्स देने होते हैं। इसके आधार पर आपको 80s वाली तस्वीर मिलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी ऐसी ही तस्वीरें सामने आई हैं। हिमाचल प्रदेश भाजपा के द्वारा पीएम मोदी की अलग-अलग तस्वीरें शेयर की गई हैं।

सोशल मीडिया में सक्रिय रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हालांकि खुद ऐसी कोई तस्वीर शेयर नहीं की है। हालांकि, उनकी पार्टी के द्वारा जरूर प्रॉम्प्ट की मदद से अलग-अलग अंदाज वाली तस्वीर बनाई है। हिमाचल भाजपा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘जब उनका आभा-मंडल पहले से ही बेमिसाल था।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले भाजपा और कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने खुद इस ट्रेंड को फॉलो किया है। इसमें केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, चिराग पासवान, कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर जैसे नेता भी शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी इसमें शामिल होने वाले शुरुआती नेताओं में से एक हैं। AI से बनी एक तस्वीर शेयर करते हुए गोयल ने लिखा, "80 के दशक के ट्रेंड का मजा ले रहा हूं।" तस्वीर में गोयल ने ग्रे सूट, सफेद शर्ट और एविएटर सनग्लासेस पहने हुए हैं।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी इस ट्रेंड पर अपनी राय शेयर की। उनकी AI से बनी तस्वीर में वे धूप का चश्मा, ब्लेजर और खुली शर्ट पहने हुए एक कार के पास पोज देते हुए दिख रहे हैं।

80s वाला फोटो ट्रेंड कैसे काम करता है?

AI इमेज जनरेटर पर अपनी अभी की फोटो अपलोड कर और कमांड दें कि आपके ऐसे दिखाए जैसे कि फोटो 1980 के दशक में खींची गई हो। एक प्रॉम्प्ट के जरिए टूल से कहा जा सकता है कि वह व्यक्ति के चेहरे की बनावट को वैसा ही रखे, लेकिन उनके कपड़े, हेयरस्टाइल, पोज, बैकग्राउंड और लाइटिंग को बदल दे।

1980 के दशक का भारतीय लुक पाने के लिए यूजर्स अक्सर रंग-बिरंगी साड़िया, खास तरह की ज्वेलरी, बड़े हेयरस्टाइल, मूंछें, चौड़े कॉलर वाली शर्ट, हाई-वेस्ट ट्राउजर और रेट्रो सनग्लासेस का इस्तेमाल करते हैं। स्टूडियो बैकड्रॉप, वॉर्म लाइटिंग, हल्के रंग उस दौर का लुक और भी बेहतर बनाते हैं।