PM मोदी से मुलाकात, फिर महिला आरक्षण-परिसीमन को बादल का समर्थन, पंजाब में क्या पक रहा?

Published on 8 अग॰ 2026

PM मोदी से मुलाकात, फिर महिला आरक्षण-परिसीमन को बादल का समर्थन, पंजाब में क्या पक रहा?

पीएम मोदी और सुखबीर सिंह बादल.

शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने शनिवार को महिलाओं के लिए आरक्षण और निष्पक्ष एवं समान परिसीमन सुनिश्चित करने वाले संविधान संशोधन विधेयक को तत्काल लागू करने का समर्थन किया. समर्थन की घोषणा पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के एक दिन बाद की गयी है.

एक्स पर एक पोस्ट में, बादल ने कहा कि पार्टी सिख गुरुओं से प्रेरणा लेती है, जिन्होंने महिलाओं की इज्जत, बराबरी और समान अधिकारों की वकालत की.

उन्होंने लिखा, “शिरोमणि अकाली दल ने आज चंडीगढ़ में अपने वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक में देश में महिला आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करने की मांग की. शिरोमणि अकाली दल सिख गुरुओं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेता है, जिन्होंने महिलाओं की इज्जत, बराबरी और समान अधिकारों की वकालत की. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सदन में महिलाओं के आरक्षण का प्रावधान करके पहले ही एक मिसाल कायम की है.”

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को SAD का समर्थन

बादल ने लिखा, “संसद के सामने मुख्य मुद्दों पर विस्तृत में विचार-विमर्श के बाद, शिरोमणि अकाली दल ने निष्पक्ष एवं समान परिसीमन की भी मांग की, जो सभी राज्यों को समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करे. शिरोमणि अकाली दल ने पेश किए गए प्रस्ताव का समर्थन किया.” उन्होंने कहा, “हमने सदन में भारत सरकार से सभी राज्यों में सीटों की संख्या में एक जैसी 50 प्रतिशत बढ़ोतरी करने के लिए कहा है.”

The Shiromani Akali Dal, at a meeting of its senior leaders in Chandigarh today, demanded the immediate implementation of the Womens Reservation Bill in the country.

The Shiromani Akali Dal draws inspiration from the teachings of the Sikh Gurus, who championed the dignity, pic.twitter.com/y7VP39zdyk

— Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) August 8, 2026

पार्टी ने इस बात पर जोर दिया कि महिला आरक्षण और परिसीमन तुरंत लागू किया जाना चाहिए. यह बयान ऐसे समय आया है, जब ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि बादल की पीएम मोदी से मुलाकात अगले साल की शुरुआत में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पुराने साथियों के फिर से हाथ मिलाने का रास्ता बना सकती है.

I wholeheartedly welcome this very important decision taken by Shiromani Akali Dal following the example set by Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee @SGPCAmritsar

We must come together to empower Women with a fair & equitable Delimitation that ensures equal representation. https://t.co/WBsLL0DEFu

— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) August 8, 2026

दूसरी ओर, संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने शिरोमणि अकाली दल द्वारा महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक का समर्थन करने का स्वागत किया है.

2020 में SAD ने NDA से तोड़ा था नाता

अकाली दल ने 2020 में केंद्र के तीन कृषि कानूनों को लेकर मतभेदों के कारण भाजपा के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस को छोड़ दिया था, जिन्हें 2021 में रद्द कर दिया गया था.

कभी पंजाब का मुख्य राजनीतिक गठबंधन रहे BJP और SAD ने पिछले कई साल राज्य की राजनीति में हाशिये पर हैं और केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के राज्य की मुख्य राजनीतिक ताकत के रूप में उभरने के साथ अपने पारंपरिक सपोर्ट बेस को कम होते देखा है.

नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा 2021 में कानूनों को रद्द करने के बाद भी, पुराने साथियों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण बने रहे. 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में, मतदाताओं ने कांग्रेस और पुराने साथियों दोनों को खारिज कर दिया, और बड़ी जीत हासिल की और आम आदमी पार्टी को जनादेश मिला.

पंजाब चुनाव में गठबंधन की अटकलें तेज

जब दोनों पार्टियों के फिर से गठबंधन करने की संभावना के बारे में पूछा गया, तो राज्य भाजपा प्रमुख ने कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते. वरिष्ठ शिरोमणि अकाली दल के नेता नेता और पार्टी प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा से जब मीटिंग में क्या हुआ, इसके बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि दोनों नेता मिले हैं.”

पार्टी के वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह मलूका ने कहा कि पंजाब के मौजूदा हालात में SAD-BJP गठबंधन की जरूरत है. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि यह उनकी निजी राय है, पार्टी की नहीं. मलूका ने कहा, “अगर गठबंधन करना है, तो शर्तें क्या होंगी? इस पर कोई भी फैसला पार्टी में पूरी तरह सोच-विचार के बाद लिया जाएगा.” उन्होंने आगे कहा, “लोगों की भावना है कि SAD और BJP को गठबंधन करना चाहिए. यह पार्टी की राय नहीं है, बल्कि मेरी अपनी राय है.”

ये भी पढ़ें- सुखबीर बादल ने की पीएम मोदी से मुलाकात, क्या फिर BJP के साथ आएगा शिरोमणि अकाली दल?

मोहित मलहोत्रा

मोहित मलहोत्रा

भारतीय विद्या भवन दिल्ली से पत्रकारिता, 17 वर्षों का अनुभव, LIVE INDIA, NEWS 24 & NEWS 18 INDIA का पूर्व अनुभव, फिलहाल TV9 Bharatvarsh में चंडीगढ़ ब्यूरो - पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लिए डिप्टी एडिटर

Read More

google button