Playground Season 5: 'फालतू का क्यूट बन रही थीं...', सलमान खान का नाम लेकर कंटेस्टेंट ने तेजस्वी प्रकाश पर कसा तंज!

Published on 2 अग॰ 2026

Playground Season 5: 'फालतू का क्यूट बन रही थीं...', सलमान खान का नाम लेकर कंटेस्टेंट ने तेजस्वी प्रकाश पर कसा तंज!

कंटेस्टेंट ने किया तेजस्वी को रोस्ट

रियलिटी शो ‘प्लेग्राउंड सीजन 5’ 1 अगस्त 2026 से अमेजन प्राइम और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होना शुरू हुआ है. इसमें तेजस्वी प्रकाश, आरुष भोला और एल्विश यादव अपनी टीमों के मेंटर (Mentor) के रूप में नजर आ रहे हैं. इसमें तीन टीमों में 15 खिलाड़ी या कंटेस्टेंट हैं, लेकिन हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट ने तेजस्वी प्रकाश पर ही तंज कस दिया. जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रही है.

जैसे ही कंटेस्टेंट तेजस्वी को लेकर उन्हें न पहचानने से मना किया और इसी के साथ सलमान खान का नाम लेकर उनका मजाक बनाया तो एक्ट्रेस के साथ ही दोनों मेंटर भी देखते रह गए. इसके बाद कंटेस्टेंट ने एल्विश और दूसरे मेंटर आरुष को लेकर भी कई बातें कहीं. इसके बाद तेजस्वी चुप नहीं रहीं और उन्होंने कंटेस्टेंट की अच्छे से क्लास लगा दी.

तेजस्वी को लेकर क्या वोला कंटेस्टेंट?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है. बातचीत के दौरान जब तेजस्वी प्रकाश कंटेस्टेंट से कहती हैं, “तुम बात तो भाईयो से ही कर रहे हो. फिर मैं यहां पर…” तेजस्वी की बात कंप्लीट भी नहीं हो पाई थी, तब तक कंटेस्टेंट कहता है, “मैम सही बताऊं मतलब, आपको मैंने इतना देखा-वेखा नहीं है.” ये सुनने के बाद सभी मेंटर के चेहरे पर हैरानी आ जाती है. इसके बाद कंटेस्टेंट ने कहा, “मतलब मैंने आपको रील में देखा है तो आप थोड़ा सा वैसे हो न तो रील में ही देखा है ज्यादा”. इसके बाद एल्विश और तेजस्वी पूछते हैं, “वैसे मतलब कैसे”. इसपर कंटेस्टेंट ने कहा, “आपकी रील देखी थी मैंने वो सलमान खान सर से कटी थी न आपकी, आप सलमान खान से ऐसे कर रहे थे ये वो…सलमान खान सर मतलब ऐसे करते हैं ‘मेरे से ऐसे नहीं करना’. तब मेरे को लगा मैम क्यूट बन रहीं फालतू.” कंटेस्टेंट ने कहा कि ये उसका ओपिनियन है.

That Guy Is Very Badly Roasted To Tejasswi Prakash, She’s Crying 🤣😂😂

Madam Main Aapko Janata Nahi Hon, Khali Reels Dekhi Hai Aapki.

Elvish Yadav – Matlab Kaisi Hai?

Salman Khan Se Aapki Katti Thi Na, Aap Salman Sir Ke Samne Cute Banna Faltu Lagha 🤣#SalmanKhan pic.twitter.com/mQtgmZhFHZ

— Filmy_Duniya (@nawa75436) August 2, 2026

तेजस्वी ने लगाई कंटेस्टेंट की क्लास

कंटेस्टेंट ने शो के दूसरे मेंटर एल्विश यादव और आरुष भोला का भी मजाक बनाने की कोशिश की. इस बार तेजस्वी ने कंटेस्टेंट को बुरी तरह सुना दिया. तेजस्वी कहती हैं, “ये मेरे फैलो मेंटॉर्स हैं. मैं एल्विश और आरुष दोनों को जानता हूं, बेशक, आरुष ने शीशा फोड़ा ह ोगा या दो चार गालियां इनके (एल्विश) के नाम पर निकली होंगी, लेकिन आज वो काम करके कुछ उखाड़कर यहां बैठे हैं. आप क्या कर रहे हो, कि आप खुद यहां मेंटॉर बनकर आए हैं ऐर ह में जज कर रहे हैं. हमं बोल रहे हो कि मुझे तो ये अच्छा नहीं लगा, हमारे नंबर्स तो कुछ दिखाते हैं, आपके नंबर देख रही हूं, 183K हैं. इसके बाद वो कहती हैं कि मैं तुम्हें बस रियलिटी चेक दे रही हूं.”

गेमिंग रियलिटी शो है प्लेग्राउंड

‘प्लेग्राउंड’ देश का पहला गेमिंग रियलिटी शो है. 2022 में इसका पहला सीजन मई से शुरू हुआ था. इसके बाद 2023 में ये जनवरी में शुरू हुआ और इसी तरह से साल 2024 में इसका तीसरा सीजन साल की शुरुआत में ही स्टार्ट हो गया था. इसके बाद 2024 के अगस्त महीने में ‘प्लेग्राउंड’ का सीजन 4 आया था. अब 2026 में 1 अगस्त से सीजन 5 की शुरुआत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: पठान, टाइगर, धुरंधर की निकाली हेकड़ी, स्पाइडर मैन ने मचाया तहलका, बॉक्स ऑफिस पर आंधी

शशि सिंह

शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More

google button