Google आगामी 12 अगस्त को अपनी नई Pixel 11 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बड़े इवेंट से ठीक पहले, Google Pixel 10 पर ई-कॉमर्स साइट Amazon पर बड़ ...और पढ़ें
Google Pixel 10 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google 12 अगस्त को अपने नेक्स्ट-जनरेशन पिक्सेल डिवाइसेस से पर्दा उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। अपकमिंग स्मार्टफोन लाइनअप में चार मॉडल शामिल होने की उम्मीद है। ये मॉडल Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold। नए फोन्स के साथ, कंपनी Pixel Watch 5 भी पेश कर सकती है। इस लॉन्च से पहले, करंट-जनरेशन Pixel 10 ऑनलाइन भारी डिस्काउंट पर उपलब्ध है। अमेजन इस स्मार्टफोन पर भारी छूट दी जा रही है। आइए इस डील और Pixel 10 में मिलने वाले फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।
Google Pixel 10 पर डील
Google Pixel 10 भारत में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। अमेजन पर ये स्मार्टफोन फिलहाल 67,770 रुपये में लिस्टेड है, यानी सीधे 12,229 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट। इसके अलावा, बायर्स HSBC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट पा सकते हैं। ज्यादा बचत करने के लिए आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज भी कर सकते हैं। पुराना फोन एक्सचेंज कर ग्राहक 28,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। साथ ही ग्राहक 2,383 रुपये प्रति महीने की शुरुआती कीमत पर EMI ऑप्शन्स का फायदा भी उठा सकते हैं।
Google Pixel 10 के स्पेसिफिकेशन्स
परफॉर्मेंस के मामले में, Google Pixel 10 में Tensor G5 चिपसेट दिया गया है, जिसे 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। इसके अलावा, फोन में 4,970mAh की बैटरी दी गई है जो 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सामने की तरफ, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ 6.3-इंच की स्क्रीन मिलती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 10 के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP का मेन कैमरा, 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 10.8MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 10.5MP का कैमरा दिया गया है।
Google Pixel 10 क्या इसे खरीदना चाहिए?
Pixel 10 गूगल का अब तक का सबसे बेहतरीन और रिफाइंड स्मार्टफोन है। अगर आपकी प्रायोरिटी क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरिएंस, शानदार फोटोग्राफी और AI फीचर्स हैं, तो ये एक बढ़िया ऑप्शन है। खास तौर पर, इसका कैमरा इस फोन की सबसे बड़ी खूबियों में से एक है। हालांकि, अगर आपका तुरंत अपग्रेड करने का प्लान नहीं है, तो Pixel 11 का इंतजार करना सही फैसला हो सकता है। नया मॉडल लॉन्च होने के बाद Pixel 10 की कीमत में और कटौती देखने को मिल सकती है।