Pitru Paksha 2026 Auspicious Signs: इन 4 जीवों का आना शुभ संकेत

Published on 30 सित॰ 2026

Pitru Paksha 2026 Auspicious Signs: पितृ पक्ष पूर्वजों की आत्मा को तृप्त कर उनका आशीर्वाद पाने का खास अवसर होता है. गरुड़ पुराण के अनुसार, इस दौरान घर में या घर के बाहर कुछ जीवों का आना शुभ है. मान्यता है कि ये जीव पितृ देव की कृपा का संदेश पहुंचाते हैं. ऐसे में अगर पितृ पक्ष के दौरान ये चार जीव घर के दरवाजे पर अचानक पहुंच जाएं, तो अनदेखी नहीं करनी चाहिए.

पितृ पक्ष के दौरान घर में किन जीवों का आना शुभ

  • कौवे- गरुड़ पुराण के अनुसार, पितृ पक्ष की अवधि में घर की मुंडेर पर कौवे का आना शुभ माना गया है. कर्मकांड के जानकार (महापात्र) वरुण झा ने बताया कि पितृ पक्ष में कौवे के लिए भोजन का एक हिस्सा जरूर निकालकर रख देना चाहिए. उनके लिए भोजन का हिस्सा घर की छत पर रखना चाहिए. कौवे अगर घर में पकाए गए भोजन को ग्रहण करते हैं, तो पितर तृप्त होते हैं, ऐसा शास्त्रों में कहा गया है.
  • गाय- सनातन धर्म में गाय को माता कहकर पुकारा जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, गाय में सभी देवी-देवताओं का वास होता है. इसलिए अगर पितृ पक्ष के दौरान घर के बाहर गाय अचानक पहुंच जाए, तो उसे खाने के लिए रोटी या गुड़ जरूर देना चाहिए. पितृ पक्ष में गाय को भोजन देने से पूर्वजों की विशेष कृपा प्राप्त होने की मान्यता है.

ये भी पढ़ें: Pitru Paksha 2026: घर में लगातार आ रही हैं परेशानियां? जानें पितृ दोष के संकेत और आसान उपाय

  • कुत्ता- धर्मशास्त्रों में कुत्ते को क्षेत्रपाल कहा गया है. पितृ पक्ष के दौरान घर के दरवाजे पर अचानक कुत्ते का आना शुभ संकेत माना जाता है. पंडित बैद्यनाथ झा ने बताया कि पितृ पक्ष में अचानक कुत्ता पहुंच जाए, तो उसे खाने के लिए कुछ न कुछ जरूर देना चाहिए. पितृ पक्ष में कुत्ते को भोजन देने से पूर्वजों की कृपा प्राप्त होती है.
  • चींटी - धर्मशास्त्र के जानकार पंडित धर्मनाथ झा ने बताया कि पितृ पक्ष में चींटियों को भोजन देने का विशेष विधान है. पितृ पक्ष के दौरान अगर घर में अचानक चींटी पहुंच जाए, तो इसे पूर्वजों की कृपा मानकर उसे खाने के लिए भोजन देना चाहिए. पितृ पक्ष में चींटियों को भोजन कराने से पितृ देव प्रसन्न होते हैं, ऐसा गरुड़ पुराण में कहा गया है.
पितृ पक्ष में गाय, कुत्ता, कौआ और चींटी को भोजन करातीं महिला (फोटो- एआई)
पितृ पक्ष में गाय, कुत्ता, कौआ और चींटी को भोजन करातीं महिला (फोटो- एआई)
जीव (पंचबलि का भाग)धार्मिक प्रतीक/संबोधनक्या अर्पित करें
कौआ (कागबलि)पितृ देव का संदेशवाहकपके हुए भोजन का भाग
गाय (गोबलि)सर्वदेवमयी मातारोटी व गुड
कुत्ता (श्वानबलि)क्षेत्रपाल / यम अनुचररोटी या भोजन
चींटी (पिपीलिका बलि)निरंतरता का प्रतीकशक्कर या आटा

ये भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में दिखें पितर तो न करें नजरअंदाज, ऐसे समझें शुभ और अशुभ इशारे