
यूपी होमगार्ड PET का नया एडमिट कार्ड जारी
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए जरूरी अपडेट है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए नया एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों को रिवाइज्ड एग्जाम डेट के अनुसार PET में शामिल होना है, उन्हें नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पहले जारी किए गए एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होंगे. इस भर्ती में 41,424 पदों को भरा जाना है. PET के लिए करीब एक लाख कैंडिडेट एलिजिबल हैं. अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in से अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
15 सितंबर से होगी PET
होमगार्ड भर्ती के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 सितंबर से आयोजित की जाएगी. इसमें DV-PST में सफल करीब एक लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे. बारिश के कारण एग्जाम शेड्यूल में बदलाव किया गया है. दौड़ कराने के लिए सिंथेटिक ट्रैक का इस्तेमाल करने की तैयारी भी की जा रही है. इसके लिए बोर्ड ने खेल विभाग से उपलब्ध ट्रैक की जानकारी मांगी है.
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
कैंडिडेट सबसे पहले uppbpb.gov.in पर जाएं. होम पेज पर UP Home Guard Enrollment-2025 PET Admit Card लिंक खोलें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा. इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.
पुराने एडमिट कार्ड से नहीं मिलेगी एंट्री
बोर्ड के मुताबिक रिवाइज्ड तारीख के लिए नया एडमिट कार्ड जरूरी है. पुराने एडमिट कार्ड के आधार पर एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी. इसलिए अभ्यर्थी समय रहते नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.
एडमिट कार्ड की डिटेल चेक करें
डाउनलोड करने के बाद नाम, एग्जाम सेंटर, तारीख, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य निर्देश जरूर चेक करें. किसी समस्या पर बोर्ड की हेल्पलाइन 08065075069 पर संपर्क किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: प्रश्नपत्र से रिजल्ट तक बदले व्यवस्था अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने एग्जाम सिस्टम में बदलाव के लिए दिए 15 सुझाव

सपना यादव
दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता को लक्ष्य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.
Read More