PEN से QFO बना, अब BOOK का कोड बताइए! सॉल्व करें Coding-Decoding के 10 ट्रिकी सवाल

Published on 2 अग॰ 2026

Competitive Exam में कोडिंग-डिकोडिंग तार्किक सोच परखता है। इसमें एक नियम के अनुसार शब्द या अक्षर को बदला जाता है। पैटर्न समझकर और अक्षरों का क्रम (A=1) याद रखकर सवाल हल किए जाते हैं। नियमित अभ्यास आवश्यक है।

Competitive Exam Reasoning: कोडिंग-डिकोडिंग लॉजिकल रीजनिंग का एक मुख्य पार्ट है। इसमें किसी शब्द, अक्षर, संख्या या साइन को एक नियम के अनुसार बदला जाता है और उसी नियम के आधार पर दूसरे शब्द का उत्तर निकालना होता है। ऐसे सवाल कैंडीडेट की तार्किक सोच को परखते हैं। बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, RRB NTPC, RRB Group D, IBPS PO, IBPS Clerk, SBI PO, SBI Clerk, LIC AAO, UPSC CSAT, NDA, CDS, CAPF, AFCAT, PSC, पुलिस भर्ती परीक्षाओं में इस तरह के सवाल पूछे जाते हैं। इन सवालों को सॉल्व करने के लिए सबसे पहले अक्षरों के क्रम (A=1, B=2...) और दिए गए पैटर्न को अच्छे से समझना जरूरी होता है। आइए देखते हैं 10 सवाल और उनके जवाब...

सवाल 1: अगर PEN को QFO लिखा जाता है, तो BOOK को कैसे लिखा जाएगा?

पहले दिए गए रूल को समझते हैं।

P → Q (+1)

E → F (+1)

N → O (+1)

मतलब हर अक्षर को अंग्रेजी अल्फाबेट में एक स्थान आगे लिखा गया है। अब BOOK पर यही रूल लागू करें-

B → C

O → P

O → P

K → L

सही उत्तर: CPPL

सवाल 2: अगर CAT को DBU लिखा जाता है, तो DOG को कैसे लिखा जाएगा?

जवाब: हर अक्षर +1 आगे बढ़ाया गया है।

D → E

O → P

G → H

उत्तर: EPH

सवाल 3: अगर SUN को TVO लिखा जाता है, तो STAR को कैसे लिखा जाएगा?

जवाब: S → T

T → U

A → B

R → S

उत्तर: TUBS

सवाल 4: अगर APPLE को BQQMF लिखा जाता है, तो MANGO को कैसे लिखा जाएगा?

जवाब: M → N

A → B

N → O

G → H

O → P

उत्तर: NBOHP

सवाल 5: अगर KING को LJOH लिखा जाता है, तो QUEEN को कैसे लिखा जाएगा?

जवाब: Q → R

U → V

E → F

E → F

N → O

उत्तर: RVFFO

सवाल 6: अगर CAR को ECT लिखा जाता है, तो BUS को कैसे लिखा जाएगा?

जवाब: यहां रूल अलग है। हर अक्षर +2 आगे बढ़ाया गया है।

B → D

U → W

S → U

उत्तर: DWU

सवाल 7: अगर HOME को IPNF लिखा जाता है, तो HOUSE को कैसे लिखा जाएगा?

जवाब: हर अक्षर +1

H → I

O → P

U → V

S → T

E → F

उत्तर: IPVTF

सवाल 8: अगर FISH को GJTI लिखा जाता है, तो BIRD को कैसे लिखा जाएगा?

जवाब: हर अक्षर +1

B → C

I → J

R → S

D → E

उत्तर: CJSE

सवाल 9: अगर BALL को CBMM लिखा जाता है, तो GAME को कैसे लिखा जाएगा?

जवाब: हर अक्षर +1

G → H

A → B

M → N

E → F

उत्तर: HBNF

सवाल 10: अगर LION को MJPO लिखा जाता है, तो TIGER को कैसे लिखा जाएगा?

जवाब: हर अक्षर +1

T → U

I → J

G → H

E → F

R → S

उत्तर: UJHFS

कोडिंग और डिकोडिंग जैसे सवालों को सॉल्व करने के सिंपल ट्रिक

  • सबसे पहले देखें लेटर्स आगे (+1, +2) गए हैं या पीछे (-1, -2)।
  • A=1, B=2, C=3... Z=26 का ऑर्डर याद रखें।
  • हर लेटर्स पर अलग-अलग रूल लागू करें।
  • अगर रुल समझ न आए, तो पहले और आखिरी लेटर्स की तुलना करें।
  • कई परीक्षाओं में अक्षरों की अदला-बदली (Reverse), Skip Pattern या Alphabet Position आधारित कोड भी पूछे जाते हैं, इसलिए पैटर्न पहचानने के लिए रेगुलर प्रैक्टिस करें।

Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.