Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी, दोपहर 2 बजे जवाब देंगे जितेंद्र सिंह

Published on 29 जुल॰ 2026

Live|

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद का मानसून सत्र जारी है. बुधवार को इस सत्र का 8वां दिन है. लोकसभा में आज भी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा होगी. राहुल गांधी दोपहर 12.30 बजे चर्चा में भाग लेंगे.

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद का मानसून सत्र जारी है. बुधवार को इस सत्र का 8वां दिन है. लोकसभा में आज भी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा होगी. राहुल गांधी दोपहर 12.30 बजे चर्चा में भाग लेंगे.

author-image

Suhel Khan

29 Jul 2026

11:00 IST

एडिट

29 Jul 2026

12:16 IST

New Update

Parliament Monsoon Session 2026 today LIVE Updates

संसद का मानसून सत्र Photograph: (Sansad TV)

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज 8वां दिन है. मंगलवार को सदन में कई अहम विधेयकों पर चर्चा हुई. जिसमें एंटी पेपर लीक बिल अहम रहा. इससे पहले सोमवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश किया. हालांकि विपक्ष के हंगामे के चलते सोमवार को इस बिल पर चर्चा की शुरुआत नहीं हो सकी. लेकिन मंगलवार को हंगामे के बीच बिल पर चर्चा हुआ. आज भी इस बिल पर चर्चा होगी. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज इस बिल पर चर्चा में भाग लेंगे. वह दोपहर 12.30 बजे इस बिल पर अपनी बोलेंगे.

  • Jul 29, 2026 12:16 IST

    Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी, दोपहर 2 बजे जवाब देंगे जितेंद्र सिंह

    लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी है. आज दोपहर 2 बजे सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह जवाब देंगे.

  • Jul 29, 2026 12:08 IST

    Parliament Monsoon Session LIVE: ‘राहुल गांधी बिल पर कम से कम 5 मिनट बोले’, किरेन रिजिजू

    संसद का मानसून सत्र जारी है. आज भी लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा होनी है. इस बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “आज मुझे उम्मीदें हैं- खासकर राहुल गांधी से. मुझे उम्मीद है कि 20 या 30 मिनट के भाषण में वे कम से कम 5 मिनट तक बिल के बारे में बात करेंगे. इतने महत्वपूर्ण बिल पर बात करने से बचना सही नहीं है."

    #WATCH | Delhi: Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju says, “… Today, I have expectations—specifically from Rahul Gandhi. I hope that in a speech lasting 20 or 30 minutes, he speaks about the bill for at least 5 minutes. It is not right to avoid speaking on such an… pic.twitter.com/oPbrHOjnci

    — ANI (@ANI) July 29, 2026
  • Jul 29, 2026 11:49 IST

    Parliament Monsoon Session LIVE: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में संसद के बार सपा का अनोखा प्रदर्शन

    राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में समाजवादी पार्टी के सांसदों ने बुधवार को संसद परिसर में अनोखा प्रदर्शन किया. इस दौरान सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, “लोग अपनी आस्था और श्रद्धा के साथ मंदिर आए और उन्होंने भगवान राम के चरणों में दान और चंदा दिया, लेकिन बीजेपी के लोगों और उनके साथियों ने इस दान को भी हड़प लिया. अयोध्या में इतनी बड़ी घटना हुई. हमारे मुख्यमंत्री भी लगातार अयोध्या का दौरा कर रहे हैं. हमारे राज्य के मुख्यमंत्री की भी यह ज़िम्मेदारी है कि वे बताएं कि यह घोटाला कैसे हुआ. SIT का गठन सिर्फ लोगों का ध्यान भटकाने के लिए एक औपचारिकता है ताकि ऐसे मुद्दे दब जाएं.” उन्होंने आगे कहा, “समाजवादी पार्टी सदन में सभी अहम मुद्दों को ज़ोर-शोर से उठाने की पूरी कोशिश करेगी."

    #WATCH | Delhi | Samajwadi Party MP Dimple Yadav says, “People came to the temple with their faith and devotion, and they offered donations and contributions at Lord Ram’s feet, but BJP people and their associates have also swallowed up these donations. Such a massive incident… https://t.co/m4WxjJJPvrpic.twitter.com/QvSqixOJqp

    — ANI (@ANI) July 29, 2026
  • Jul 29, 2026 11:11 IST

    Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

    लोकसभा में आज भी विपक्ष का भारी हंगामा देखने को मिला, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष के सांसदों द्वारा प्रश्नकाल के दौरान हंगामा करने पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल में हंगामा न करें. लोकसभा स्पीकर ने कहा कि नियोजित तरीके सदन को बाधित करता ठीक नहीं है. लेकिन विपक्षी सांसदों ने हंगामा बंद नहीं किया. इसके बाद सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

  • Jul 29, 2026 11:08 IST

    Parliament Monsoon Session LIVE: आज दोपहर 12.30 एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा में भाग लेंगे राहुल गांधी

    संसद का मानसून सत्र जारी है. बुधवार को इस सत्र का आठवां दिन है. लोकसभा में आज भी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा होगी. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज इस बिल पर चर्चा में भाग लेंगे. राहुल गांधी दोपहर 12.30 बजे लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर अपनी बात रखेंगे.

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें