"वो मुझे बाप नहीं...", Palak Tiwari-Ibrahim Ali Khan के अफेयर पर Raja Chaudhary का चौंकाने वाला खुलासा

Published on 29 जुल॰ 2026

टीवी मसाला

  • Authored by: राहुल शर्मा
  • Updated Jul 29, 2026, 11:00 AM IST

टीवी कलाकार राजा चौधरी ने अपनी बेटी पलक तिवारी के अफेयर के बारे में बात करते हुए कहा है कि उन्हें उसकी जिंदगी के बारे में कुछ नहीं पता है क्योंकि पलक ने उन्हें ब्लॉक कर दिया है।

Image

"वो मुझे बाप नहीं...", Palak Tiwari-Ibrahim Ali Khan के अफेयर पर Raja Chaudhary का चौंकाने वाला खुलासा (Image Source: Social Media/AI)

KEY HIGHLIGHTS

  • पलक तिवारी ने पिता राजा को किया ब्लॉक
  • नहीं होती है बाप-बेटी की बात
  • राजा चौधरी ने पलक-इब्राहिम के अफेयर पर तोड़ी चुप्पी

टीवी एक्टर राजा चौधरी एक दफा फिर से मीडिया में छाए हुए हैं। उन्होंने सिद्धार्थ कन्नन को ताजा इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी, श्वेता तिवारी और बेटी पलक तिवारी के बारे में खुलकर बात की है। राजा चौधरी ने इस इंटरव्यू में अपनी बेटी पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के अफेयर पर भी चुप्पी तोड़ी है लेकिन राजा चौधरी का जवाब लोगों को संतुष्टि से ज्यादा परेशान करेगा। असल में राजा चौधरी ने बताया है कि उनकी बेटी पलक उनसे बात नहीं करती है और उसने एक्टर सभी जगह से ब्लॉक कर दिया है।

Raja Chaudhary ने दिया Palak Tiwari के अफेयर पर जवाब

एक्ट्रेस पलक तिवारी अक्सर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ देखी जाती हैं। ये दोनों साथ में इतनी दफा स्पॉट हो चुके हैं कि लोगों को लगता है कि इनका अफेयर चल रहा है। पलक और इब्राहिम तो अक्सर इस बात पर कुछ भी कहने से बचते हैं लेकिन पलक तिवारी के पिता राजा चौधरी ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ दी है। राजा चौधरी ने कहा है कि उन्हें अपनी बेटी की जिंदगी के बारे में कुछ भी नहीं पता है। राजा चौधरी के अनुसार, "पलक से मेरी बात नहीं होती है तो मैं उसके और इब्राहिम के रिश्ते के बारे में कुछ भी नहीं कह सकता हूं। पलक ने मुझे तो सोशल मीडिया से ब्लॉक भी कर रखा है। उससे मेरी बात नहीं होती है।"

राजा चौधरी टीवी अदाकारा श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड हैं। दोनों ने लम्बे विवाद के बाद एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। तलाक के बाद से ही राजा चौधरी श्वेता तिवारी के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं और उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने एक बार फिर से श्वेता पर बात की है और बताया है कि एक्ट्रेस के लगभग सभी को-स्टार के साथ अफेयर रहे हैं। श्वेता ने अब तक राजा के आरोपों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि आने वाले वक्त में श्वेता इन आरोपों पर क्या कहती हैं।

Rahul Sharma

राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Television

End of Article