अमृतसर में पाकिस्तान बॉर्डर से एक किमी दूर स्थित एक घर में ग्रेनेड से हमला हुआ है। बाइक पर सवार 2 नकाबपोश हमलावरों ने ये ग्रेनेड फेंके। इससे 3 सेकेंड के भीतर 2 बार धमाके हुए। इन धमाकों से घर को नुकसान पहुंचा और गाड़ी के शीशे टूट गए। हमले में परिवार क
.
धमाके की आवाज सुनकर एक युवक और कुत्ता भी दौड़ता हुआ नजर आया। वारदात के बाद दोनों हमलावर बाइक से फरार हो गए। घटना रामदास क्षेत्र के जट्टा गांव की है। यहां सबसे पहले सेना के जवान घर में पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके।

वारदात के दौरान एक युवक वहां से गुजर रहा था, उसने एक के बाद एक 2 धमाकों की आवाज सुनी तो वापस मुड़ गया। तभी एक कुत्ता भी धमाकों की आवाज वाली जगह से भागता हुआ नजर आया।
भाई को रोटी देने गया था, तभी पहुंचे 2 नकाबपोश परिवार के एक सदस्य ने बताया कि वह अपने भाई को रोटी देने गया था। इसी दौरान दो अज्ञात लोग वहां पहुंचे। दोनों ने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। उन्होंने घर पर ग्रेनेड फेंक दिया। धमाके से घर के शीशे टूट गए। पास खड़ी गाड़ी के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। हमलावर वारदात के बाद बाइक से मौके से फरार हो गए। इस हमले में जसपाल सिंह, उनकी पत्नी मनप्रीत कौर और बहन बलजीत कौर घायल हुए हैं।

मामले की जानकारी देते हुए पारिवारिक सदस्य।
अकाली नेता बोले- बॉर्डर से 1 किमी दूर घर पर 2 ग्रेनेड फेंके अकाली दल के नेता जोध सिंह समरा ने कहा कि बॉर्डर से महज 1 किलोमीटर दूर गांव में दिनदहाड़े घर पर दो ग्रेनेड फेंके गए, जिसमें 3 लोग घायल हुए। उनके मुताबिक, पुलिस से पहले सेना के जवान मौके पर पहुंचे और ग्रेनेड पुलिस को सौंपे गए। समरा ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले थानों को निशाना बनाया जाता था, अब लोगों के घरों पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि सुबह तक प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जबकि विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल मौके पर पहुंचे और लोगों को जरूरत पड़ने पर संपर्क के लिए अपना मोबाइल नंबर साझा किया।

अकाली दल के नेता जोध सिंह समरा जानकारी देते हुए।
रंजिश समेत कई एंगल पर जांच पुलिस अब यह पता लगा रही है कि परिवार की किसी के साथ पुरानी रंजिश या विवाद था या नहीं। इसके साथ ही हमले के पीछे की वजह और इसी घर को निशाना बनाने के कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के जरिए बाइक सवार हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल के बाद ही हमले की पूरी तस्वीर साफ होगी।
धमाके से जुड़े 2 VIDEO देखिए…
- 3 सेकेंड में 2 धमाके, युवक पीछे मुड़ा, कुत्ता भागा
- CCTV में जाते हुए दिखे हमलावर