Ott Watch : 6 एपिसोड की इस सीरीज में दिखती है बाहुली की दबंगई, 7.7 है इसकी Imdb रेटिंग

Published on 10 सित॰ 2026

Sep 10, 2026 05:37 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

आज आपको एक ऐसी क्राइम थ्रिलर सीरीज के बारे में बताते हैं जिसके तीनों सीजन को काफी पसंद किया गया है।

web series rangbaaz

6 एपिसोड की इस सीरीज में दिखती है बाहुली की दबंगई

क्राइम थ्रिलर फिल्में और सीरीज देखना कई लोगों को काफी पसंद है । ओटीटी पर आपको कई ऑप्शन मिल जाते हैं। अब अगर आपको एक क्राइम थ्रिलर सीरीज देखने का मन है तो आपको बताते हैं एक ऐसी सीरीज के बारे में जिसके 3 सीजन बन गए और दिलचस्प बात ये है कि इस सीरीज के तीनों एपिसोड्स को काफी पसंद किया गया है।

किस सीरीज की हो रही बात

जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं वो है रंगबाज। रंगबाज एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इस सीरीज में इंडियन पॉलिटिक्स और अंडरवर्ल्ड क्राइम को दिखाया गया है। हर सीजन की एक अलग स्टोरी है। सीरीज का पहला सीजन इतना जबरदस्त था कि इसके 3 सीजन बन गए।

रंगबाज का पहला सीजन

रंगबाज का पहला सीजन 1990 के दशक के उत्तर प्रदेश (गोरखपुर) के गैंगस्टर शिव प्रकाश शुक्ला की लाइफ पर आधारित है।

रंगबाज का दूसरा सीजन

दूसरे सीजन में फिर एक स्च्ची घटना पर बनी स्टोरी दिखाई गई। इसमें जिम्मी शेरगिल ने अमर पाल सिंह का किरदार निभाया। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक यंग टैलेंटेड आदमी राजस्थान की राजनीति, दुश्मनी और अपराध की काली दुनिया में खिंचा चला गया और फिर वह एक गैंगस्टर बन गया।

रंगबाज का तीसरा सीजन

वहीं रंगबाज 3 में हरूम शाह अली बैग की स्टोरी को दिखाया है जो पहले छोटा क्रिमिनल था और फिर वह गैंगस्टर से राजनेता बन जाता है। दिवंगत बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन की लाइफ से प्रेरित है। इसमें विनीत कुमार सिंह ने हरूम शाह अली का किरदार निभाया है।

कहां देखें ये सीरीज

अगर आपको ये सीरीज देखनी है तो आप जी 5 पर इसे देख सकते हैं। सीरीज के तीनों सीजन आपको यहां देखने को मिलेंगे।

कितनी है आईएमडीबी रेटिंग

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो रंगबाज 3 की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है। तीसरे सीजन की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें विनीत सिंह, आकांक्षा सिंह, गीतांजली कुलकर्णी, राजेश तैलंग हैं और सभी की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया है।

ओवरऑल इस सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है और ये जी5 की सबसे पॉपुलर और सस्केसफुल क्राइम थ्रिलर सीरीज है।

फैंस को नए सीजन की उम्मीद की जा रही

रंगबाज को इतना पसंद किया गया है कि फैंस अब काफी समय से इसके नए सीजन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फैंस बार-बार पूछ रहे हैं कि आखिर रंगबाज का चौथा सीजन कब आएगा। वे बार-बार मेकर्स ने चौथे सीजन की अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।