जयपुर में ORRY की शादी!: होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल आए - Jaipur News
Published on 26 सित॰ 2026
जयपुर56 मिनट पहले
कॉपी लिंक
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी जयपुर में शादी करने जा रहे हैं। ओरी की शादी का इनविटेशन भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। देशभर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल भी जयपुर पहुंच रहे हैं।
सूत्रों की माने तो ये शादी फेक है। जयपुर में 'फेक वेडिंग’ कॉन्सेप्ट पर एक इवेंट आयोजित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस आयोजन के जरिए किसी फैशन ब्रांड को लॉन्च या प्रमोट किया जाएगा।
जयपुर के कूकस स्थित फेयरमॉन्ट होटल में 26 और 27 सितंबर को इस आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। फेयरमोंट जयपुर बड़े सामाजिक आयोजनों और शादियों के लिए जाना जाता है।
जयपुर एयरपोर्ट पर ओरी के मेहमानों को रिसीव करने के लिए टीम मौजूद।
एयरपोर्ट पर मेहमानों का स्वागत, हाथों में दिखे ‘ओरी के गेस्ट’ के बोर्ड
ओरी के इस कथित वेडिंग वीकेंड को लेकर शुक्रवार से ही जयपुर एयरपोर्ट पर हलचल दिखाई देने लगी है। कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल्स जयपुर पहुंचे हैं। इन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए टीम के सदस्य भी नजर आए। उनके हाथों में बोर्ड दिखाई दिए, जिन पर ‘ओरी के गेस्ट’ लिखा हुआ था।
ओरी की शादी के नाम से एक कार्ड भी सामने आया है।
वायरल कार्ड ने बढ़ाया सस्पेंस
सामने आए शादी के कार्ड में 26 और 27 सितंबर को ‘वेडिंग वीकेंड’ के तौर पर बताया गया है। जो सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल्स को भेजा गया है। कार्ड को बाकायदा शादी के निमंत्रण की तरह डिजाइन किया गया है। मेहमानों को दिए जा रहे निमंत्रण के साथ चॉकलेट का बॉक्स भी शामिल है। कार्ड में दोनों दिनों के कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग नाम रखे गए हैं, जिससे पूरा आयोजन किसी रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग जैसा नजर आ रहा है।
26 सितंबर को ‘मेहफिल-ए-सूफियाना’
कार्ड के मुताबिक, 26 सितंबर की रात 8 बजे से ‘मेहफिल-ए-सूफियाना’ रखी गई है। इसे संगीत और लाइव परफॉर्मेंस वाली सुरमई शाम के तौर पर पेश किया गया है। यह पूरे आयोजन का पहला बड़ा सेलिब्रेशन होगा।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल इवेंट के लिए जयपुर पहुंचे
27 सितंबर को ‘रंग-ए-इश्क’ और ‘शादी मुबारक’
27 सितंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक ‘रंग-ए-इश्क’ कार्यक्रम होगा। इसके बाद रात 8 बजे से ‘शादी मुबारक’ नाम से सेलिब्रेशन रखा गया है। कार्ड में सरप्राइज परफॉर्मेंस और मनोरंजन का भी जिक्र किया गया है। यही ‘शादी मुबारक’ नाम सोशल मीडिया यूजर्स के बीच सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। कार्ड को देखकर पहली नजर में इसे ओरी की शादी का निमंत्रण समझा जा रहा है।
.
खबरें और भी हैं...
जयपुर नगर निगम की पहली महिला डिप्टी-मेयर बनीं सरोज कंवर: पहली बार पार्षद चुनाव जीतकर राजनीति में आईं, कांग्रेस के सलमान मंसूरी हारे
0:26
कॉपी लिंक
शेयर
जयपुर की पहली महिला डिप्टी मेयर बनीं सरोज कंवर: कोटा में भाजपा के विवेक राजवंशी निर्विरोध जीते; समर्थकों ने नोट उड़ाए
2:08
कॉपी लिंक
शेयर
महलां के आदिनाथ मंदिर में अनंत चतुर्दशी पर पूजन: श्रद्धालुओं ने अभिषेक और भक्तामर स्तोत्र का पाठ किया
0:43
कॉपी लिंक
शेयर
AI से चलेंगे रोबोट, 24 घंटे में बने प्रोटोटाइप: जयपुर में युवाओं ने हैकाथॉन में दिखाया टेक्नोलॉजी का दम, एलिया आईटी सॉल्यूशंस की पहल