OPPO K14 Lite लॉन्च कन्फर्म! अगले हफ्ते आएगा 7000mAh बैटरी वाला बजट फोन

Published on 11 सित॰ 2026

Sep 11, 2026 12:54 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

OPPO K14 Lite भारत में 16 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। फोन को लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद परफॉर्मेंस और मजबूत डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा।

OPPO K14 Lite

OPPO K14 Lite में 7000mAh क्षमता वाली बैटरी मिलेगी।

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OPPO भारत में अपनी K Series का नया स्मार्टफोन OPPO K14 Lite लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि यह फोन 16 सितंबर, 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। नए स्मार्टफोन को खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद परफॉर्मेंस और मजबूत डिजाइन चाहते हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

कंपनी के मुताबिक OPPO K14 Lite का फोकस एक ऐसे स्मार्टफोन एक्सपीरियंस पर है, जो दिनभर के सामान्य यूजेस में भरोसेमंद बना रहे। फोन में लॉन्ग-लास्टिंग बैटरी, स्मूद परफॉर्मेंस और ड्यूरेबल डिजाइन जैसे फीचर्स को इपॉर्टेंस दी गई है। हालांकि, OPPO ने अभी स्मार्टफोन की पूरी स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा नहीं किया है।

पावरफुल बैटरी के साथ आएगा फोन

खास बात यह है कि OPPO की K Series पहले से ही बैटरी और ड्यूरेबिलिटी पर जोर देती रही है। कंपनी ने इस साल लॉन्च किए OPPO K14 5G में 7,000mAh बैटरी, 45W SUPERVOOC चार्जिंग, 120Hz डिस्प्ले और IP69 डस्ट एवं वाटर रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स दिए थे।

OPPO K14 Lite को लेकर नई रिपोर्ट्स में संकेत मिले हैं कि यह एक बजट 4G स्मार्टफोन हो सकता है। डिवाइस को CPH3007 मॉडल नंबर के साथ BIS और Google Play Console जैसी लिस्टिंग में देखा गया है। कुछ रिपोर्ट्स में 7000mAh बैटरी की भी जानकारी सामने आई है, साथ ही कंपनी के टीजर में भी 7000mAh बैटरी देखने को मिलती है। हालांकि, लॉन्च से पहले सामने आ रही इन जानकारियों को संभावित स्पेसिफिकेशन के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

अगर 7000mAh बैटरी को अच्छे से ऑप्टिमाइज किया जा सकता है, तो OPPO K14 Lite की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। इस सेगमेंट में बड़ी बैटरी उन यूजर्स के लिए खास तौर पर उपयोगी है, जो वीडियो देखते हैं, सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं, लंबे समय तक कॉलिंग करते हैं या बार-बार फोन चार्ज नहीं करना चाहते।

इतनी हो सकती है Oppo K14 Lite की कीमत

कीमत भी इस फोन की सफलता में अहम भूमिका निभा सकती है। OPPO K14 5G की भारत में शुरुआती कीमत 17,999 रुपये रही है, इसलिए K14 Lite को इससे नीचे के प्राइस सेगमेंट में रखा जाता है या नहीं, यह देखना खास होगा। OPPO K14 Lite की कीमत, प्रोसेसर, कैमरा, डिस्प्ले, RAM-स्टोरेज वेरिएंट और बिक्री की जानकारी कंपनी 16 सितंबर के लॉन्च के दौरान सामने ला सकती है।

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें