
OPPO Find X10 सीरीज की कीमत लीक, ₹1.89 लाख तक जा सकता है Pro Max मॉडल का दाम
OPPO की नई फ्लैगशिप Find X10 सीरीज को लेकर मार्केट में चर्चा तेज हो गई है. कंपनी इस सीरीज को भारत में 22 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है. इसमें दो स्मार्टफोन Find X10 और Find X10 Pro Max शामिल होंगे. लॉन्च से पहले इनकी कीमतों को लेकर नई जानकारी सामने आई है. एक टिप्स्टर के मुताबिक, दोनों फोन की संभावित लॉन्च कीमतें लीक हुई हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी इन कीमतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max कीमत
टिप्स्टर Gadgets Data के मु्ताबिक, OPPO Find X10 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹1,29,999 हो सकती है. वहीं, Find X10 Pro Max के 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत को लेकर दो आंकड़े सामने आए हैं. इसकी कीमत ₹1,59,999 या ₹1,89,999 हो सकती है. ऐसे में Pro Max मॉडल की असली कीमत लॉन्च के समय ही साफ होगी.
अगर ये कीमतें सही साबित होती हैं, तो नई Find X10 सीरीज काफी प्रीमियम सेगमेंट में आएगी. वहीं, कंपनी ने पिछले मॉडल Find X9 को भारत में ₹74,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. वहीं, Find X9 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,09,999 थी. ऐसे में नई सीरीज के लिए ग्राहकों को पहले के मुकाबले काफी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.
स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी की एक वजह RAM की बढ़ती लागत भी मानी जा रही है. अगर लीक हुई कीमतें सही निकलती हैं, तो Find X10 सीरीज का मुकाबला iPhone 18 Pro सीरीज और Google Pixel 11 Pro जैसे प्रीमियम फोन से हो सकता है. हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि लीक में बताई गई कीमतें ऑफर्स से पहले की हो सकती हैं. लॉन्च के समय मिलने वाले कैशबैक और दूसरी छूट से ग्राहकों का खर्च कम हो सकता है.
फोन के साथ मिल सकते हैं कई ऑफर्स
कीमतों के अलावा Find X10 सीरीज के साथ मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी भी सामने आई है. टिप्स्टर की ओर से शेयर की गई एक प्रमोशनल तस्वीर के मुताबिक, 28 अक्टूबर से पहले फोन खरीदने वाले ग्राहकों को मुफ्त OPPO power bank और Enco Air 5 Pro मिल सकते हैं. इसके अलावा, 15 प्रतिशत तक इंस्टेंट कैशबैक और ₹8,000 तक का एक्सचेंज बोनस मिलने की भी बात कही गई है.
इतना ही नहीं अगर ग्राहक 11 नवंबर से पहले फोन खरीदते हैं, तो उन्हें OPPO Enco X4 पर ₹1,000 तक की छूट मिल सकती है. इसके साथ तीन महीने के लिए Google AI Pro का फायदा, 70 प्रतिशत तक का assured buyback और 180 दिनों के भीतर हार्डवेयर खराबी होने पर रिप्लेसमेंट की सुविधा भी दी जा सकती है. इन ऑफर्स की शर्तें और उपलब्धता कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट होंगी.
यह भी पढ़ें- असली समझकर कहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं किया फर्जी WhatsApp? 5 लाख लोग कर चुके हैं ये गलती, ऐसे बचें
लॉन्च होते ही बिक गया iPhone Duo का पहला स्टॉक, अब डिलीवरी के लिए करना होगा इंतजार

आयुषी चतुर्वेदी
आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.
Read More