OP Rajbhar Target Akhilesh Yadav: ‘बड़े भाई की इज्जत बचा देते’... राहुल की सभा को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज

Published on 9 अग॰ 2026

OP Rajbhar Target Akhilesh Yadav: लखनऊ: प्रयागराज में राहुल गांधी की सभा को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के रिश्ते को ‘बड़े भाई’ और ‘छोटे भाई’ के तौर पर पेश करते हुए अखिलेश यादव पर तंज कसा और सवाल उठाया कि उन्होंने राहुल गांधी की सभा में अपेक्षित भीड़ जुटाने में सहयोग क्यों नहीं किया।

‘भाई बने घूम रहे हैं, भाईचारा निभाना नहीं जानते’

ओपी राजभर ने अपने पोस्ट की शुरुआत अखिलेश यादव को सीधे संबोधित करते हुए की। (OP Rajbhar Target Akhilesh Yadav) उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव राहुल गांधी के भाई बने घूम रहे हैं, लेकिन भाईचारा निभाना नहीं जानते। राजभर के मुताबिक राहुल गांधी को उम्मीद थी कि अखिलेश यादव अपने समर्थकों के जरिए बड़ी संख्या में लोगों को सभा में जुटाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

‘थोड़ी मदद कर देते तो बड़े भाई की इज्जत बच जाती’

OP Rajbhar Target Akhilesh Yadav: राजभर ने दावा किया कि राहुल गांधी की सभा में अपेक्षित भीड़ नहीं पहुंची। उन्होंने अखिलेश यादव पर व्यंग्य करते हुए कहा कि अगर छोटे भाई ने थोड़ी मदद कर दी होती तो बड़े भाई की ‘इज्जत’ बच जाती। राजभर ने इसी बहाने सपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक तालमेल को लेकर भी निशाना साधा।

200 सीटों की ‘हैसियत’ बताने का तंज

ओपी राजभर ने अपने पोस्ट में विपक्षी गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर भी हमला बोला। (OP Rajbhar Target Akhilesh Yadav)  उन्होंने तंज करते हुए कहा कि अखिलेश यादव को राहुल गांधी से मोल-भाव करना है और उन्हें अपनी पार्टी की 200 सीटों की ‘हैसियत’ बतानी है। इस टिप्पणी के जरिए राजभर ने सपा-कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर संभावित बातचीत पर निशाना साधा।

Join Our Whatsapp Group

30 करोड़ खर्च और तीन महीने की तैयारी का दावा

OP Rajbhar Target Akhilesh Yadav:  राजभर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि राहुल गांधी की प्रयागराज सभा के लिए करीब 30 करोड़ रुपये खर्च किए गए। उन्होंने कहा कि सभा की तैयारियों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीन महीने तक मेहनत की और प्रयागराज को करीब 20 हजार झंडे, बैनर और पोस्टर से पाट दिया गया। इसके बावजूद, राजभर के मुताबिक, सभा में अपेक्षित भीड़ नहीं जुट सकी।

‘बड़का भैया’ और ‘छोटका भैया’ पर तंज

ओपी राजभर ने राहुल गांधी की सभा को ‘फ्लॉप शो’ करार देते हुए अखिलेश यादव पर भी तंज कसा। (OP Rajbhar Target Akhilesh Yadav)  उन्होंने कहा कि ‘बड़का भैया’ की रात के अंधेरे में हुई सभा फ्लॉप हो गई, जबकि ‘छोटका भैया’ एसी से बाहर निकलने के बजाय सोशल मीडिया के जरिए ही राजनीति कर रहे हैं। पोस्ट के अंत में ओपी राजभर ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर व्यंग्य करते हुए कहा कि अब दोनों भाई मिल-बैठकर दो-दो सौ सीटें बांट लें।

इन्हें भी पढ़ें:-

  • UP Kanwar Yatra App: योगी सरकार रख रही कांवड़ियों की सुविधाओं का ख्याल! मोबाइल पर ही मिल रही ये जरूरी जानकारियां, महिलाओं के लिए विशेष सुविधा
  • CM Yogi On Kakori Train Action: काकोरी ट्रेन एक्शन की शताब्दी पर गरजे सीएम योगी, देशविरोधी ताकतों को दे दी ये चेतावनी, युवाओं से की ये अपील
  • CM Yogi Tiranga Yatra: 15 अगस्त से पहले राजधानी की सड़कों पर दिखा राष्ट्रप्रेम का अद्भुत नजारा, स्कूली बच्चों के साथ सीएम योगी ने लिया तिरंगा यात्रा में हिस्सा