Onion Black Spots: प्याज पर दिख रहे हैं काले धब्बे? काटकर फेंकने की गलती न करें, जानें कब इसे खाना है सुरक्षित - Haribhoomi

Published on 15 सित॰ 2026

Onion Black Spots: प्याज पर लगी फफूंद सिर्फ ऊपर की परत तक सीमित रहे, यह जरूरी नहीं है। जानें कि प्याज पर काले धब्बे क्यों पड़ते हैं? इन काले निशानों की वजह क्या हो सकती है और ऐसे प्याज के साथ क्या करना चाहिए।

Onion Black Spots

प्याज पर काले धब्बे दिखें तो हो जाएं सावधान(AI generated)

  • Published: 15 Sep 2026, 09:37 AM IST
  • Last Updated: 15 Sep 2026, 09:37 AM IST

Onion Black Spots: सब्जी काटते समय अगर प्याज के ऊपर काले-काले निशान नजर आ जाएं, तो अक्सर लोग इसे मिट्टी या गंदगी समझकर उस हिस्से को काट देते हैं। लेकिन हर बार ये निशान सिर्फ गंदगी नहीं होते। कई मामलों में प्याज पर दिखाई देने वाले काले धब्बे फफूंद यानी मोल्ड का संकेत हो सकते हैं।

प्याज पर लगी फफूंद सिर्फ ऊपर की परत तक सीमित रहे, यह जरूरी नहीं है। इसलिए काले हिस्से को हटाकर बाकी प्याज इस्तेमाल करने से पहले सावधानी बरतना जरूरी है। जानें कि इन काले निशानों की वजह क्या हो सकती है और ऐसे प्याज के साथ क्या करना चाहिए।

प्याज पर काले धब्बे क्यों पड़ते हैं?
प्याज को लंबे समय तक गर्म या नमी वाली जगह पर रखने से उस पर फफूंद लगने का खतरा बढ़ सकता है। शुरुआत में यह सतह पर छोटे-छोटे काले निशानों या परत के रूप में दिखाई दे सकती है।

फफूंद सूक्ष्म जीवों से बनती है और इसके बीजाणु हवा, पानी या कीड़ों के जरिए फैल सकते हैं। इसलिए प्याज पर दिखने वाला काला हिस्सा हमेशा सिर्फ ऊपर की सतह तक सीमित हो, ऐसा जरूरी नहीं है।

क्या काले धब्बे वाला प्याज खा सकते हैं?
अगर प्याज पर फफूंद काफी ज्यादा फैल चुकी है या कई हिस्सों में काली परत दिखाई दे रही है, तो उसे इस्तेमाल करने के बजाय फेंक देना बेहतर है। सिर्फ ऊपर का काला हिस्सा काटकर बाकी प्याज खाने को सुरक्षित मानना सही नहीं है, क्योंकि फफूंद अंदर तक फैल सकती है और हर बार इसे आंखों से देख पाना संभव नहीं होता।

प्याज पर काले धब्बे क्यों पड़ते हैं?
प्याज पर काले धब्बे क्यों पड़ते हैं?

सिर्फ धोकर या रगड़कर साफ करना काफी नहीं
अगर काले निशान फफूंद की वजह से हैं, तो उन्हें केवल पानी से धोना या कपड़े से रगड़कर हटाना पर्याप्त नहीं माना जाता। फफूंद के बारीक हिस्से खाने के अंदर तक पहुंच सकते हैं। इसलिए ज्यादा फफूंद लगे प्याज को बचाने की कोशिश करने के बजाय उसे फेंक देना बेहतर विकल्प है।

फफूंद लगे प्याज को सूंघने से भी बचें
अगर प्याज पर साफ तौर पर फफूंद दिखाई दे रही है, तो उसे नजदीक ले जाकर सूंघने से बचें। फफूंद के बीजाणु हवा में फैल सकते हैं और कुछ लोगों में एलर्जी या सांस से जुड़ी परेशानी पैदा कर सकते हैं।

प्याज को कैसे रखें ताकि जल्दी खराब न हो?
प्याज को ऐसी जगह रखें जहां ज्यादा गर्मी और नमी न हो। जिस जगह पर फफूंद लगा प्याज रखा था, वहां की सफाई भी कर लें और आसपास रखी दूसरी सब्जियों या खाद्य चीजों को भी अच्छी तरह जांच लें।

अगली बार प्याज खरीदते समय रखें ध्यान
प्याज खरीदते समय बहुत नरम, गीला या खराब दिखने वाला प्याज लेने से बचें। घर लाने के बाद भी इसे सूखी और हवादार जगह पर रखें। अगर किसी प्याज पर काले धब्बे तेजी से बढ़ते दिखाई दें, तो उसे बाकी प्याज से अलग कर दें।

ध्यान दें: प्याज पर हर काला निशान एक जैसा नहीं होता। अगर फफूंद का शक हो और प्याज काफी खराब दिखाई दे रहा हो, तो उसे खाने का जोखिम लेने के बजाय फेंक देना बेहतर है।

यह भी पढ़ें: उम्र से पहले बूढ़ी दिखने लगी है त्वचा? रोज की ये 5 आदतें पड़ सकती हैं भारी