OnePlus अपने नए स्मार्टफोन OnePlus N6x को इसी महीने के आखिरी दिन यानी 31 जुलाई को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। ये फोन 7,000mAh की तगड़ी बैटरी, 120Hz ...और पढ़ें

OnePlus N6x भारत में लॉन्च होने वाला है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेक दिग्गज OnePlus अपनी नए N-सीरीज स्मार्टफोन OnePlus N6x को भारत में इस महीने की आखिरी तारीख यानी 31 जुलाई को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऑफिशियल अनवीलिंग से पहले कंपनी ने फोन के कई डिटेल्स का खुलासा कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्मार्टफोन मेकर ने हाल ही में OnePlus N6x की बैटरी कैपेसिटी के साथ इसके कलर ऑप्शन्स, उपलब्धता और रियर डिजाइन को टीज किया था। अब कंपनी ने उस डेट को कंफर्म कर दिया है जिस दिन ये फोन भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा हैंडसेट के फ्रंट डिजाइन की झलक भी दिखाई गई है।
4 अगस्त को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा OnePlus N6x
अपकमिंग OnePlus N-सीरीज स्मार्टफोन के लिए बनी डेडिकेटेड माइक्रोसाइट को अपडेट करके ये कन्फर्म कर दिया गया है कि OnePlus N6x भारत में 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा हैंडसेट मेकर ने खुलासा किया है कि OnePlus N6x 120Hz तक के रिफ्रेश रेट वाली फ्लैट डिस्प्ले से लैस होगा। ये फोन कई AI फोटो एडिटिंग टूल्स, यानी AI Portrait Glow, AI Eraser और AI Unblur के साथ भी आएगा।

दावा किया गया है कि AI Portrait Glow यूजर्स को कम रोशनी वाले माहौल में ली गई फोटोज में सब्जेक्ट के चेहरों की ब्राइटनेस बढ़ाने की सुविधा देता है। दूसरी तरफ, AI Eraser टूल की मदद से यूजर्स फोटो से अनचाहे एलिमेंट्स को हटा सकेंगे। इसी तरह OnePlus N6x पर मौजूद AI Unblur फीचर धुंधली तस्वीरों की शार्पनेस को बढ़ा देगा।
ये अपडेट कंपनी द्वारा ये एलान किए जाने के तुरंत बाद आया है कि OnePlus N6x में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। स्मार्टफोन मेकर के दावों के मुताबिक, OnePlus N6x 2.5 दिन तक की बैटरी लाइफ देगा। इसके अलावा, इस नए OnePlus N-सीरीज फोन के बारे में दावा किया गया है कि ये सिंगल चार्ज पर 20.56 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 133.56 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक, 25.04 घंटे की सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग या 11.26 घंटे की वीडियो रिकॉर्डिंग देगा।
हम पहले से ही जानते हैं कि OnePlus N6x भारत में 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा, जिसमें अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ये फोन भारत में Amazon और वनप्लस इंडिया के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। टेक फर्म ने हाल ही में खुलासा किया था कि OnePlus N6x दो कलर ऑप्शन्स में पेश किया जाएगा, जिन्हें बरगंडी रेड और आइस ब्लू नाम दिया गया है। लॉन्च की तारीख करीब आने पर जल्द ही और डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है।