OnePlus का सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, मिलेगी 7000mAh बैटरी, जानें कीमत

Published on 1 अग॰ 2026

OnePlus का सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, मिलेगी 7000mAh बैटरी, जानें कीमत

Oneplus N6xImage Credit source: OnePlus

वनप्लस ने भारत में अपना नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन वनप्लस एन6एक्स (OnePlus N6x) लॉन्च कर दिया है. यह फोन 7000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 एपेक्स चिपसेट के साथ आया है. कंपनी ने इसे दो स्टोरेज वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन में पेश किया है. यह स्मार्टफोन 4 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और बैंक ऑफर के साथ खरीदा जा सकेगा.

OnePlus N6x: कीमत, सेल डेट और ऑफर

वनप्लस एन6एक्स की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है, जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलता है. इसका 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 20,999 रुपये में उपलब्ध होगा. कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है. इसके अलावा ग्राहकों को 6 महीने तक का नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प मिलेगा. यह स्मार्टफोन 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे से अमेजन और वनप्लस के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसे बरगंडी रेड और आइस ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा.

OnePlus N6x: स्पेसिफिकेशन

वनप्लस एन6एक्स डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है और इसमें एंड्रॉयड 16 आधारित ऑक्सीजनओएस 16 दिया गया है. फोन में 6.8 इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 900 निट्स पीक ब्राइटनेस और 254 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करता है. इसमें डार्क मोड, आई प्रोटेक्शन मोड, स्क्रीन कलर टेम्परेचर एडजस्टमेंट और अलग स्क्रीन कलर मोड भी दिए गए हैं. फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 एपेक्स ऑक्टा कोर चिपसेट पर चलता है. इसके साथ 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलता है. कंपनी ने बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए 13,280 वर्ग मिलीमीटर एरिया वाला वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया है.

OnePlus N6x: कैमरा, बैटरी और अन्य फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस एन6एक्स में पीछे 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर, सीएमओएस सेंसर, ऑटोफोकस और 10x डिजिटल जूम का सपोर्ट मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन 1080पी 30 एफपीएस तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है. इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन का साइज 166.38×78.13×8.65 मिमी है और इसका वजन लगभग 214 ग्राम है.

ये भी पढ़ें: अब लैपटॉप-PC पर कर सकेंगे वीडियो कॉल्स, कंपनी ने एक साथ लॉन्च किए कई शानदार फीचर्स

विशाल मैथिल

विशाल मैथिल

भोपाल के रहने वाले हैं. कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन और मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद डिजिटल मीडिया में कदम रखा. दैनिक भास्कर से शुरुआत हुई. इसके बाद टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे संस्थान में टेक जर्नलिस्ट के दौर पर करने के बाद TV9 भारतवर्ष से जुड़े हैं. सोशल मीडिया कैंपेन को लीड करने और हिंदी मैग्जीन में भी काम करने का मौका मिला. फिलहाल टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और स्मार्टफोन की खबरें आप तक आसान भाषा में पहुंचाने का काम कर रहे हैं. गैजेट्स कंपेरिजन, गैजेट्स रिव्यूज और मोबाइल रिचार्ज जैसे टॉपिक्स पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं. रिसर्च, एक्‍सप्‍लेनर, डाटा स्‍टोरी और इंफोग्राफिक्स के साथ जटिल खबरों को आसानी से कहने और टेक जगत की छोटी-बड़ी अपडेट आप तक पहुंचाने का हुनर रखते हैं. गैजेट्स के अलावा किताबों और म्यूजिक में भी खूब मन लगता है.

Read More

google button