OnePlus का 7,000 mAh बैटरी वाला 5G फोन कल होगा लॉन्च, 50MP कैमरा और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी - oneplus n6x launch tomorrow with 7000 mah battery 50mp camera and militarygrade durability

Published on 30 जुल॰ 2026

वनप्लस 31 जुलाई 2026 को भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन OnePlus N6x लॉन्च करेगा, जिसमें 7,000mAh की दमदार बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिलेगी। ...और पढ़ें

OnePlus का 7,000 mAh बैटरी वाला 5G फोन कल होगा लॉन्च, 50MP कैमरा और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

OnePlus का 7,000 mAh बैटरी वाला 5G फोन कल होगा लॉन्च, 50MP कैमरा और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस कल यानी 31 जुलाई 2026 को भारतीय बाजार में अपना एक और शानदार 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस फोन को OnePlus N6x के नाम से पेश करने वाली है। यह स्मार्टफोन दोपहर 12:00 बजे एक वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। बजट सेगमेंट में आने वाले इस फोन को लेकर ग्राहकों के बीच पहले ही काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है।

फोन में सबसे खास इसकी 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होगी। साथ ही डिवाइस में बेहतरीन कैमरा के साथ मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी देखने को मिलने वाली है। ऐसे में अगर आप भी एक नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस डिवाइस के लिए इंतजार कर सकते हैं...

OnePlus N6x की लॉन्च डिटेल्स

OnePlus का ये नया फोन Burgundy Red और Ice Blue कलर ऑप्शन में आ रहा है। डिवाइस कल यानी 31 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे लॉन्च होगा। लॉन्च होने के बाद इसकी पहली सेल 4 अगस्त 2026 को दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी।

ग्राहक इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India और वनप्लस के स्टोर से खरीद सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत 20 हजार रुपये से 25 हजार रुपये के बीच हो सकती है।

OnePlus N6x के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 से 6.8 इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। जबकि बेहतर परफॉर्मेंस के लिए फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी विशाल 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होगी।

कंपनी का दावा है कि ये फोन एक बार फुल चार्ज करने पर आराम से 2.5 दिनों तक का बैकअप दे सकता है। इसके साथ ही फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।

फोन गिरने पर भी नहीं टूटेगा, क्योंकि इसमें मजबूती के लिए MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है, जिसका मतलब है कि अचानक हाथ से छूटकर गिरने पर भी इस फोन को कोई नुकसान नहीं होगा।

OnePlus N6x के संभावित कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फोटो को बेहतर बनाने के लिए इसमें AI इरेजर और AI अनब्लर जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।