वनप्लस अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 को इस साल के दूसरे हाफ में लॉन्च करने की तैयारी में है। ...और पढ़ें

OnePlus का नया फ्लैगशिप 5G फोन जल्द आएगा (Photo - OnePlus 15)
HighLights
OnePlus 16 इस साल के दूसरे हाफ में होगा लॉन्च।
फोन में 8GB से 16GB तक रैम विकल्प मिलेंगे।
एक्सक्लूसिव गेमिंग टेक्नोलॉजी फीचर्स के साथ आएगा यह फोन।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस इन दिनों अपने अपकमिंग फ्लैगशिप OnePlus 16 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पिछले दिनों Snapdragon Gaming Technology Awards के दौरान इस स्मार्टफोन के लॉन्च को कन्फर्म किया था। अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन के कुछ नए फीचर्स की झलक पेश की है। वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन के लॉन्च डेट फिलहाल सामने नहीं आई हैं। इसके साथ ही वनप्लस के अपकमिंग फोन के बारे में टिपस्टर्स भी कुछ-कुछ डिटेल्स शेयर कर रहे हैं।
OnePlus 16 कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
अपकमिंग OnePlus 16 स्मार्टफोन को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @OnePlusClub यूजर ने कुछ डिटेल शेयर की है। वनप्लस का अपकमिंग फोन 8GB RAM मॉडल के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी ने 2023 में लॉन्च OnePlus 11 को ही 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी कम से कम 12जीबी रैम उपलब्ध करवाती थी।
इसके साथ ही कीमत की बात करें तो वनप्लस 16 स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ CNY 4,999 (करीब 71,000 रुपये) की कीमत में आ सकता है। दूसरे वेरिएंट 12GB + 256GB को CNY 5,499 (करीब 77,600 रुपये), और 512GB मॉडल को CNY 5,999 (करीब 84,700 रुपये) में लाया जा सकता है।
OnePlus 16 pricing
• 8GB+256GB: ¥4,999 (₹70,600/$740)
• 12GB+256GB: ¥5,499 (₹77,700/$815
• 12GB+512GB: ¥5,999 (₹84,700/$888)
• 16GB+1TB (limited edition): ¥7,499 (₹1,06,00/$1,100)There won't be a 24GB variant pic.twitter.com/sINW13YSrF
— OPlus Club (@OnePlusClub) August 2, 2026
अपकमिंग OnePlus 16 को लेकर दावा किया जा रहा है कि कंपनी इस फोन का 16GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला मॉडल भी लॉन्च कर सकती है। इस वेरिएंट की कीमत CNY 7,499 (करीब 1.05 लाख रुपये) हो सकती है। मिल रही जानकारी के मुताबिक इस वनप्लस अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन का 24 जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च नहीं करेगा।
OnePlus 15 को चीन में अक्तूबर 2025 में लॉन्च किया गया था। इसका बेस वेरिएंट 12GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ CNY 3,999 (करीब 56,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया था। इस फोन को भारत में 12GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ 72,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। भारत में इसका टॉप वेरिएंट 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ 93,999 रुपये की कीमत में लाया गया था।
Snapdragon Gaming Technology Awards 2026 के दौरान OnePlus China के जनरल मैनेजर Liu Baoyou ने कन्फर्म किया है कि OnePlus 16 को इस साल के दूसरे हाफ में लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस का फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव गेमिंग टेक्नोलॉजी फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।