OMG! लंच में किस्मत चमकी और जीत गई 16 करोड़ रुपये, जैकपॉट जीतने के बाद भी लौटकर पूरा किया ऑफिस का काम

Published on 24 सित॰ 2026

OMG! लंच में किस्मत चमकी और जीत गई 16 करोड़ रुपये, जैकपॉट जीतने के बाद भी लौटकर पूरा किया ऑफिस का काम

महिला के हाथ लगी 16 करोड़ की लॉटरी Image Credit source: Getty Images

अमेरिका के वर्जीनिया में रहने वाली एक महिला की किस्मत उस वक्त अचानक बदल गई, जब उसने लंच ब्रेक के दौरान 20 डॉलर का लॉटरी टिकट खरीदा और उसमें 2 मिलियन डॉलर यानी करीब 16 करोड़ रुपये का जैकपॉट निकल आया. लेकिन इस पूरी कहानी में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात उनकी जीत नहीं, बल्कि इसके बाद उनका अगला कदम था. करोड़ों की लॉटरी जीतने के बावजूद वह तुरंत घर नहीं गईं, बल्कि अपना टिकट संभालकर वापस ऑफिस पहुंचीं और अपनी शिफ्ट पूरी की.

People magazine की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का उस दिन काम के दौरान काफी तनाव भरा समय चल रहा था. इसी बीच उन्होंने कुछ खाने का फैसला किया और सोचा कि क्यों न लॉटरी में भी किस्मत आजमाई जाए. वह Love Food Mart नाम की दुकान पर पहुंचीं और वहां से 20 डॉलर का “Platinum 7s” स्क्रैच-ऑफ टिकट खरीद लिया. महिला ने दुकान के अंदर ही टिकट स्क्रैच किया. जैसे-जैसे नंबर सामने आए, उन्हें पता चला कि उन्होंने सबसे बड़ा जैकपॉट जीत लिया है. यानी टिकट ने उनकी जिंदगी बदल दी थी. आमतौर पर ऐसी खबर मिलते ही कोई खुशी से झूम उठे या काम छोड़कर घर भाग जाए, लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया.

हाथ लगा 16 करोड़ का जैकपॉट

उन्हें अचानक याद आया कि उनका लंच ब्रेक खत्म होने वाला है और उन्हें वापस काम पर जाना है. उन्होंने किसी तरह अपनी खुशी को संभाला, टिकट को सुरक्षित रखा और ऑफिस लौट गईं. खास बात यह रही कि उन्होंने वहां किसी को कुछ नहीं बताया और बिल्कुल नॉर्मल तरीके से अपनी ड्यूटी करती रहीं. Virginia Lottery के अधिकारियों से बात करते हुए महिला ने बताया कि मुझे वापस काम पर जाना था और ऐसे व्यवहार करना था जैसे कुछ हुआ ही नहीं. उनकी पहचान को पब्लिक नहीं किया गया है. वर्जीनिया के कानून के तहत लॉटरी विजेता चाहें तो अपनी पहचान गुप्त रख सकते हैं.

ऐसे मामलों में लॉटरी विभाग विजेता का नाम, शहर और जीती गई रकम पब्लिक नहीं करता, जब तक विजेता खुद इसकी लिखित अनुमति न दे. बाद में जब महिला अपना इनाम लेने पहुंचीं, तो उनके सामने दो विकल्प थे. पहला विकल्प था कि उन्हें 30 साल में किस्तों के रूप में पूरे 2 मिलियन डॉलर दिए जाएं. दूसरा विकल्प था कि वह एकमुश्त रकम ले लें. महिला ने दूसरी सुविधा को चुना. एकसाथ पेमेंट चुनने के बाद उन्हें टैक्स कटने से पहले 952,000 डॉलर मिले. यानी जैकपॉट की पूरी रकम लेने के बजाय उन्होंने तुरंत मिलने वाली नकद राशि को प्रॉयरोटी दी.

इस जीत से सिर्फ महिला की किस्मत नहीं बदली. जिस स्टोर से उन्होंने यह लकी टिकट खरीदा था, उसे भी विजेता टिकट बेचने के लिए बोनस मिला. कहानी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों को सबसे ज्यादा यही बात हैरान कर रही है कि 2 मिलियन डॉलर जीतने की खबर मिलने के बाद भी महिला ने अपनी नौकरी नहीं छोड़ी और वापस जाकर अपनी शिफ्ट पूरी की. हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि इनाम मिलने के बाद उन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफा दिया या नहीं.

यह भी पढ़ें: Lufthansa Airline से पेमेंट मांग रहा था शख्स, कर्मचारी ने दिया ऐसा जवाब कि शुरू हो गई सोशल मीडिया पर बहस

फिलहाल उनकी पहचान गुप्त है, लेकिन उनकी कहानी जरूर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है. एक तरफ करोड़ों की लॉटरी जीतने की खुशी और दूसरी तरफ उसी दिन अपनी नौकरी पर वापस जाकर काम पूरा करना, इस कहानी को खास बना देता है.

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.

Read More

google button