Ola S1 Pro vs Ather 450X: रोज की सिटी राइड के लिए कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेस्ट, देखें रेंज और कीमत - ather 450x vs ola s1 pro electric scooter comparison city ride range price and features

Published on 12 सित॰ 2026

Ather 450X vs Ola S1 Pro: अगर आप रोजाना की सिटी राइड के लिए एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भरतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में अगर दो सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बात करें तो Ather 450X और Ola S1 Pro का नाम सबसे ऊपर आता है। दोनों ही स्कूटर बेहतर परफॉर्मेंस, मॉडर्न फीचर्स और स्पोर्टी लुक के साथ आते हैं। लेकिन अगर आप इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में कंफ्यूज हैं कि किसे खरीदना बेहतर है तो आइए जानते हैं कि इन दोनों के बीच का एक-एक अंतर।

रेंज और बैटरी: Ola S1 Pro

Ola S1 Pro में तीन बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं। पहला है 3kWh बैटरी पैक जिसकी रेंज 176 किमी (IDC) हैं। दूसरा है 4kWh की बैटरी जो एक बार फुल चार्ज करने पर 242 किमी तक की रेंज (IDC) देती है। तीसरा है, 5.2kWh बैटरी पैक (S1 Pro Plus/Sport) जो एक बार फुल चार्ज करने पर 320 किमी तक की रेंज (IDC) रेंज देता है।

Ather 450X: बैटरी और रेंज

Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर में दो बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं। पहला है 2.9kWh जो एक बार चार्ज करने पर 126 किमी तक की रेंज (IDC) दे सकता है। दूसरा है 3.5kWh वाला बैटरी पैक विकल्प जो एक बार फुल चार्ज करने पर 161 किमी तक की रेंज (IDC) दे सकता है।

Ola S1 Pro फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में अलग-अलग रास्तों के लिए चार राइडिंग मोड्स दिए गए हैं- Eco, Normal, Sports और Hyper। साथ ही, इसमें 7-इंच का डिजिटल टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 34 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा, इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है जिसके जरिए नेविगेशन असिस्ट, इनकमिंग कॉल अलर्ट्स और रिवर्स असिस्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

इन सबसे अलावा, Ola S1 Pro में की-लेस इग्निशन, एंटी-थेफ्ट अलर्ट और OTA सॉफ्टवेयर अपडेट्स भी शामिल हैं।

Ather 450X फीचर्स

Ather के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें तो इसमें एंड्रॉइड ओपन सोर्स और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 7-इंच का TFT डैशबोर्ड दिया गया है। स्कूटर को चलाने के लिए इसमें 5 राइडिंग मोड्स मिलते हैं- SmartEco, Eco, Ride, Sport और Warp मोड। साथ ही, इसमें गूगल मैप्स नेविगेशन, OTA अपडेट्स, एंटी-थेफ्ट और टो-ट्रैकिंग और लाइव राइड स्टेटस की सुविधा मिलती है।

इन सबसे अलावा Ather 450X में पार्स असिस्ट, ऑटोहोल्ड और मैजिक ट्विस्ट जैसे कंट्रोल्स दिए गए हैं।

Ather 450X कीमत

Variant Battery Capacity Package Type Ex-Showroom Price Range
2.9 kWh (Base / Mono) 2.9 kWh Base / Standard ₹1,38,000 – ₹1,42,000
2.9 kWh (Pro Pack) 2.9 kWh Ather Stack Pro ₹1,55,000 – ₹1,71,000
3.7 kWh (Base / Mono) 3.7 kWh Base / Standard ₹1,54,000 – ₹1,57,000
3.7 kWh (Pro Pack) 3.7 kWh Ather Stack Pro ₹1,82,000 – ₹1,98,818

Ola S1 Pro कीमत

Variant Battery Capacity Ex-Showroom Price
S1 Pro (3 kWh) 3 kWh ₹1,24,999
S1 Pro (4 kWh) 4 kWh ₹1,44,999
S1 Pro Sport    - ₹1,50,000
S1 Pro Plus (4 kWh) 4 kWh ₹1,55,126
S1 Pro Plus (5.2 kWh) 5.2 kWh ₹1,79,872

यह भी पढ़ें- Ather Konarc Vs TVS iQube: किस इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर के बेस वेरिएंट को खरीदना होगा बेहतर विकल्‍प?