इंतजार खत्म! जल्द आने वाली है हीरो की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, Ola को देगी टक्कर

Published on 10 अग॰ 2026

इंतजार खत्म! जल्द आने वाली है हीरो की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, Ola को देगी टक्कर

इलेक्ट्रिक बाइकImage Credit source: Hero

भारतीय टू-व्हीलर कंपनी अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने पुष्टि की है कि वह साल 2027 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी. अभी कंपनी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में मुख्य रूप से Vida ब्रांड के इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं. अब हीरो इलेक्ट्रिक बाइक के साथ इस सेगमेंट में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है.

कंपनी की आने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों को दो नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. इन प्लेटफॉर्म का कोडनेम UBEX और VXZ रखा गया है. खास बात यह है कि ये दोनों प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए इस्तेमाल होने वाले Vida प्लेटफॉर्म से अलग होंगे. इन्हें खास तौर पर मोटरसाइकिलों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है.

दो अलग प्लेटफॉर्म पर आएंगी इलेक्ट्रिक बाइक

हीरो ने UBEX और VXZ प्लेटफॉर्म को पहली बार EICMA 2025 में कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाया था. कंपनी की योजना इन दोनों प्लेटफॉर्म के आधार पर अलग-अलग तरह की इलेक्ट्रिक बाइक लाने की है. UBEX प्लेटफॉर्म पर एक स्ट्रीट-नेकेड इलेक्ट्रिक बाइक तैयार की जाएगी. इसका फोकस शहर में रोजाना इस्तेमाल और बेहतर राइडिंग पर हो सकता है.

वहीं VXZ प्लेटफॉर्म पर ज्यादा पावरफुल और एडवेंचर फोकस्ड इलेक्ट्रिक बाइक तैयार की जा रही है. इस प्लेटफॉर्म को अमेरिकी कंपनी Zero Motorcycles के साथ मिलकर विकसित किया जा रहा है. Hero MotoCorp ने VXZ आधारित मोटरसाइकिल के डिजाइन से जुड़े पेटेंट भी भारत में फाइल किए हैं.

बाइक के लिए अलग तकनीक पर होगा फोकस

नई इलेक्ट्रिक बाइक में हीरो अपने Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर से मिली सीख का इस्तेमाल करेगी. हालांकि, दोनों नए प्लेटफॉर्म को खास तौर पर बाइक ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से विकसित किया जा रहा है. कंपनी का फोकस बाइक की परफॉर्मेंस, बेहतर राइडिंग, चढ़ाई पर क्षमता और लंबी रेंज जैसे पहलुओं पर है. यानी Hero की कोशिश सिर्फ इलेक्ट्रिक स्कूटर को बड़े पहियों और बाइक डिजाइन के साथ पेश करने की नहीं है, बल्कि एक पूरी तरह मोटरसाइकिल आधारित इलेक्ट्रिक मॉडल तैयार करने की है. VXZ प्लेटफॉर्म वाली बाइक ज्यादा पावर और एडवेंचर राइडिंग को ध्यान में रखकर तैयार की जा सकती है. दूसरी ओर UBEX प्लेटफॉर्म वाली बाइक स्ट्रीट और रोजमर्रा के इस्तेमाल के हिसाब से तैयार की जाएगी.

ये भी पढ़ें- मारुति सुजुकी ने बनाया तगड़ा प्लान, 1 या 2 नहीं, लॉन्च करेगी 7 नए मॉडल

महेंद्र भार्गव

महेंद्र भार्गव

महेंद्र भार्गव एक अनुभवी बिजनेस और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो 2018 से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. वर्तमान में महेंद्र TV9 Bharatvarsh के साथ जुड़े हुए हैं, जहां बिजनेस और ऑटोमोबाइल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स, रिव्यू, एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ और इन-डेप्थ एनालिसिस पर काम कर रहे हैं. ऑटोमोबाइल और बिजनेस सेगमेंट में 5+ सालों के अनुभव के साथ, Mahendra ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. महेंद्र नवदुनिया (दैनिक जागरण ग्रुप) अखबार से रिपोर्टर के तौर पर शुरुआत की. आगे ETV Bharat, Dainik Bhaskar, News18 और Zee News में उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में कई भूमिकाओं में काम किया.

Read More

google button