R Ashwin on Bhuvneshwar Kumar: भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खिलाने को लेकर बड़ा बयान दिया है.
R Ashwin on Bhuvneshwar Kumar: भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खिलाने को लेकर बड़ा बयान दिया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/01/bhuvneshwar-kumar-2026-08-01-20-01-38.jpg)
Bhuvneshwar Kumar
ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन होने में अभी एक साल से ज्यादा का समय बाकी है, लेकिन इस टूर्नामेंट की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। अगले साल वनडे वर्ल्ड कप 2027 की संयुक्त मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे, जिसके लिए आईसीसी ने कुछ दिन पहले कुल 12 वेन्यू का ऐलान कर दिया है। टीमें भी क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। टीम इंडिया में कई पुराने स्टार खिलाड़ियों की वापसी की मांग की जा रही है, जो वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं, जिसमें भारत के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी शामिल हैं. पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भुवनेश्वर कुमार को लेकर यह बड़ा बयान दिया है.
रविचंद्रन अश्विन ने भुवनेश्वर कुमार को लेकर दिया बड़ा बयान
रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि भारतीय टीम को तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को वनडे वर्ल्ड कप के प्लान में शामिल करना चाहिए. वो साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया के लिए एक्स फेक्टर साबित हो सकते हैं. अश्विन ने कहा कि वो खुद भुवी से इस बारे में बात करेंगे और उन्हें टूर्नामेंट के लिए तैयार होने के लिए कहेंगे. अश्विन का यह भी मानना है कि भुवी घरेलू क्रिकेट खेलते हैं तो वर्ल्ड कप के लिए अपनी फॉर्म में वापसी कर सकते हैं.
भुवी को घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए कहूंगा - आर अश्विन
आर अश्विन ने कहा, भुवनेश्वर कुमार को जरूर शामिल करना चाहिए. मैं उनसे बात करूंगा. उन्हें सभी टूर्नामेंट फर्स्ट-क्लास, विजय हजारे ट्रॉफी वगैरह खेलने के लिए कहूंगा ताकि साउथ अफ्रीका दौरे से पहले वह अपनी बेहतरीन फॉर्म में आ जाएं. मुझे लगता है कि वहां हमें उनकी जरूरत पड़ेगी"
ASHWIN ON BHUVNESHWAR KUMAR IN WORLD CUP 2027. [Cricinfo]
"Bhuvneshwar Kumar is a yes. I would communicate to him. Get him to play all the tournaments, first-class, Vijay Hazare, everything & get him prime going to South Africa. I think we will need him there". pic.twitter.com/CWg6LzxU1c
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 1, 2026
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी की हो रही मांग
भारतीय टीम के स्टार और अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वनडे वर्ल्ड कप 2027 में वापसी को लेकर इस समय क्रिकेट गलियारों में काफी जोरों-शोरों से चर्चा हो रही है. इसकी बड़ी वजह उनका आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन होना है. भुवी ने आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 28 विकेट चटकाए थे. भुवी ने पावरप्ले और डेथ ओवरों में कमाल की बॉलिंग की थी, जिसे देखते हुए अब उन्हें टीम इंडिया में वापसी कराने की मांग होने लगी है.
दिनेश कार्तिक ने भी भुवी का किया था स्पोर्ट
इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी भुवनेश्वर कुमार का समर्थन किया. कार्तिक ने तो 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए चुनी अपनी संभावित भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार को शामिल कर दिया था. उनका मानना है कि भुवी का अनुभव और नई गेंद को स्विंग कराने की उनकी काबिलियत साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया के लिए काम आ सकती है.
हालांकि बीसीसीआई या फिर या चयनकर्ताओं की ओर से भुवनेश्वर कुमार की वापसी को लेकर अभी कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन उन्हें टीम में वापसी की मांग हो रही है. अब देखने वाली बात होगी कि भुवी की टीम में वापसी होती है और वो सेलेक्टर्स के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2027 के प्लान का हिस्सा होते हैं या नहीं.
यह भी पढ़ें: 'मैं एक लीडर हूं, सभी खिलाड़ी मेरे पीछे...,' IPL 2027 ट्रेड की खबरों पर हार्दिक पांड्या ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात