RRB NTPC सीबीटी 1 को लेकर संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है. बोर्ड की ओर जारी नोटिस के अनुसार इन पदों के लिए पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा दिसंबर 2026 के चौथे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है.
Written By : कविता गाडरी | Updated at : 13 Oct 2026 12:42 PM (IST)

रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित
Source : pexels
रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा को लेकर संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है. बोर्ड की ओर जारी नोटिस के अनुसार नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के ग्रेजुएट पदों के लिए पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा दिसंबर 2026 के चौथे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वह ऑफिशियल वेबसाइट पर परीक्षा से जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं. हालांकि अभी परीक्षा की सटीक तारीखों की घोषणा नहीं हुई है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की तारीख के फाइनल होने के बाद अलग से नोटिस जारी किया जाएगा. फिलहाल जारी शेड्यूल संभावित है, इसलिए उम्मीदवार इसे परीक्षा के पक्की तारीख न माने. आपको बता
रेलवे भर्ती बोर्ड के नोटिस में बताया गया है कि एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती के प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा दिसंबर के चौथे सप्ताह में शुरू हो सकती है. अभी परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र से संबंधित शेड्यूल जारी नहीं किया है. बोर्ड की ओर से परीक्षा की तारीखों की पुष्टि होने के बाद अलग से नोटिस जारी किया जाएगा. तब तक के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वह आरआरबी के ऑफिशियल वेबसाइट पर नियमित अपडेट चेक करते रहे.
3,548 पदों पर होनी है भर्ती
सीईएन 06/2026 के तहत रेलवे में ग्रेजुएट लेवल के कुल 3,548 पदों पर भर्ती की जानी है. इनमें गुड्स ट्रेन मैनेजर, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट जैसे पर शामिल है. इसमें चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के 127, गुड्स ट्रेन मैनेजर के 2,750, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के 300 और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 371 पद शामिल है.
ये भी पढ़ें-SSC GD रिजल्ट जारी, 1.97 लाख उम्मीदवार अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट
RRB NTPC सीबीटी 1 परीक्षा का पैटर्न
एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती के पहले चरण की परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी. परीक्षा पैटर्न के अनुसार सीबीटी 1 में सामान्य जागरूकता, गणित और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और उनके लिए 100 अंक निर्धारित है. वहीं परीक्षा के लिए कुल 90 मिनट का समय मिलेगा और गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी.
कब जारी होगी एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड?
रेलवे भर्ती बोर्ड में फिलहाल जारी संभावित शेड्यूल में एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड की तारीखों की जानकारी नहीं दी है. जानकारी के अनुसार एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा से पहले लगभग 10 दिन पहले जारी होने की उम्मीद है. इसके जरिए उम्मीदवार अपनी परीक्षा शहर और निर्धारित परीक्षा की तारीख देख सकेंगे. वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग चार दिन पहले जारी किया जाएगा. इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा एड्रेस, रिपोर्टिंग टाइम और शिफ्ट से जुड़ी जानकारी दी जाएगी.
ये भी पढ़ें-यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

About the author कविता गाडरी
कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है.
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए.
इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.
Read More
Published at : 13 Oct 2026 12:42 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola