नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपने एंट्रेंस सिस्टम में बदलाव की कवायद तेज कर दी है. इसी कड़ी में NTA अपने एग्जाम सिस्टम में सुधार करना करना चाहता है तो वहीं अपने सिस्टम को स्टूडेंट सेंट्रिक बनाना चाहता है. इसको लेकर NTA की हाई-पावर्ड टास्ट फोर्स रायशुमारी करने में जुट गया है, जिसने इस संबंध में सुझाव मांगे हैं. टॉस्क फोर्स ने देशभर के स्टूडेंट्सस, पैरेंट्स और टीचर्स से सुझाव और सिफारिश आमंत्रित किए हैं.
आइए, पूरा मामला विस्तार से जानते हैं. जानते हैं कि NTA की इस कवायद की वजह क्या है. जानते हैं कि NTA ने इस संबंध में क्या जानकारियां दी हैं. पूरा मामला विस्तार से जानते हैं.
सार्वजनिक परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर जोर
NTA की हाई-पावर्ड टास्ट फोर्स की अपने एग्जाम सिस्टम में सुधार और अपने सिस्टम को स्टूडेंट सेंट्रिक बनाने की कवायद को कई मायनों में विशेष माना जा रहा है. माना जा रहा है कि टास्क फोर्स ने सार्वजनिक परीक्षाओं की विश्वसनीयता और भविष्य को मजबूत करने के लिए सुझाव और सिफारिशें आमंत्रित की हैं.
इकोसिस्टम के लिए जन विचार महत्वपूर्ण
NTA ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है. जिसमें NTA हाई-पावर्ड टास्क फोर्स की तरफ से एग्जाम सिस्टम में सुधार के लिए पैरेंट्स, स्टूडेंट्स और टीचरों से सुझाव आमंत्रित करने की जानकारी दी गई है. पोस्ट में कहा गया है किदेश भर में मजबूत, पारदर्शी और स्टूडेंट-सेंट्रिक मूल्यांकन इकोसिस्टम बनाने में जन विचार महत्वपूर्ण हैं.
13 सितंबर तक ऐसे भेज सकते हैं सुझाव
NTA की हाई-पावर्ड टास्ट फोर्स ने एग्जाम सिस्टम में सुधार और अपने सिस्टम को स्टूडेंट सेंट्रिक बनाने के लिए स्टूडेंट्स, पैरेंट्स और टीचर से सुझाव और सिफारिशें आमंत्रित की हैं. सुझाव और सिफारिशें भेजने के लिए 13 सितंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है. NTA ने स्पष्ट किया है कि सुझाव और सिफारिशें सिर्फआधिकारिक चैनलों के माध्यम से साझा किए जा सकते हैं.
Strengthening the Integrity and Future of Public Examinations.
The High-Powered Task Force (HPTF) invites constructive suggestions and recommendations from students, parents, teachers, and citizens to drive meaningful reforms in our examination processes.
Your insights are pic.twitter.com/9JUnNW3VHD
— National Testing Agency (@NTA_Exams) September 4, 2026
मसलन, इच्छुक स्टूडेंट्स, पैरेंट्स, टीचर समेत अन्य लोग अपने-अपने सुझाव vkSj [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं. इसके साथ ही व्हाट्सएप नंबर 91 7827042830 पर भी सुझाव और सिफारिशें भेज सकते हैं. वहीं इसके लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-4747 भी जारी किया गया है.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More