NSE सहित 11 कंपनियों का IPO इस हफ्ते हो रहा है ओपन, प्राइस बैंड और GMP चेक करें

Published on 13 सित॰ 2026

Sep 13, 2026 06:58 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • IPO News: एनएसई का आईपीओ इस हफ्ते खुलने जा रहा है
  • रिटेल निवेशक 17 सितंबर से आईपीओ पर दांव लगा पाएंगे
IPO News Updates

11 कंपनियों का आईपीओ इस हफ्ते खुल रहा है।

IPO News: निवेशकों का 10 सालों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। एनएसई का आईपीओ इस हफ्ते खुल रहा है। इसके अलावा 10 और कंपनियों का आईपीओ भी आने वाले 5 दिनों में ओपन होगा। इसमें कुछ एसएमई सेगमेंट के आईपीओ भी हैं। आइए एक-एक करके जानते हैं इनके विषय में...

15 सितंबर को खुल रहे हैं 3 आईपीओ

1-Quanto Agroworld IPO

इस आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 67 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। कंपनी ने 2000 शेयरों का एक लॉट बनाया है। किसी भी रिटेल निवेशक को कम से कम 4000 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना होगा। आईपीओ 17 सितंबर तक खुला रहेगा।

2- Shakti Polytarp IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 27 करोड़ रुपये का है। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 56 रुपये से 59 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 2000 शेयरों का एक लॉट बनाया है। किसी भी रिटेल निवेशक को कम से कम 4000 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना होगा।

3- Vama Wovenfab IPO

यह आईपीओ भी 15 सितंबर को ही खुल रहा है। इस कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 324 रुपये से 341 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी के आईपीओ का साइज 49 रुपये है।

4-Hero Motors

यह आईपीओ 16 सितंबर को खुलेगा। निवेशकों के पास 18 सितंबर तक दांव लगाने का मौका रहेगा। आईपीओ का साइज 1000 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 7.14 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ का प्राइस बैंड 79 रुपये से 84 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 24 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

5- Jindal Supreme (India) IPO

यह आईपीओ भी 17 सितंबर को खुल जाएगा। कंपनी के आईपीओ का साइज 124 करोड़ रुपये तय किया गया है। आईपीओ का प्राइस बैंड 88 रुपये से 93 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

ग्रे मार्केट कंपनी का आईपीओ 25 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

6- SS Retail IPO

इस आईपीओ का प्राइस बैंड 403 रुपये से 424 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 35 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14840 रुपये का दांव लगाना होगा।

इस आईपीओ का जीएमपी 99 रुपये चल रहा है।

7- NSE IPO

इस आईपीओ का साइज कंपनी ने 22561.57 करोड़ रुपये तय किया है। यह इश्यू पूरी तरह से ओएफएस पर आधारित है। आईपीओ 17 सितंबर से 21 सितंबर तक खुला रहेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए 1700 रुपये से 1785 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ का लॉट साइज 8 शेयरों का है। निवेशकों को 14280 रुपये का निवेश करना ही होगा।

इस आईपीओ का जीएमपी 209 रुपये है।

8- Sonaselection India IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 141.57 करोड़ रुपये तय किया गया है। कंपनी का आईपीओ 17 सितंबर से 21 सितंबर तक खुला रहेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए 94 रुपये से 99 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है।

9- Kheria Autocomp IPO

यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। आईपीओ 17 सितंबर को खुलेगा। कंपनी ने आईपीओ का साइज 46 करोड़ रुपये तय किया है। आईपीओ 45.98 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ के लिए 96 रुपये से 101 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड घोषित किया गया है।

10- SpectraA Technology Solutions IPO

यह आईपीओ भी 17 सितंबर से ओपन हो जाएगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए 112 रुपये से 118 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया था। आईपीओ के लिए 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया गया। निवेशकों को कम से कम 2400 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना होगा।

11- Axiom Gas Engineering IPO

इस हफ्ते का आखिरी आईपीओ 18 सितंबर दिन शुक्रवार को खुलेगा। आईपीओ पर निवेशक 22 सितंबर तक दांव लगा पाएंगे। Axiom Gas Engineering IPO का साइज 49.81 करोड़ रुपये का है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 50 रुपये से 53 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

See Less