खुद को बताता था NSA अजीत डोभाल का अंडरकवर एजेंट, Tesla के साथ बिहार में फर्जी IAS अरेस्ट

Published on 10 अग॰ 2026

बिहार के खगड़िया जिले से पुलिस ने एक ऐसे शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है, जिसके कारनामे सुनकर हर कोई हैरान है. आरोपी खुद को IAS अधिकारी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल का ‘अंडरकवर एजेंट’ बताकर लोगों को ठगता था. आरोपी की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी मनीष गुप्ता के रूप में हुई है. वह इलाके में ‘भारत सरकार’ की तख्ती लगी लग्जरी टेस्ला कार से घूमता था. आरोपी मनीष गुप्ता के घर से पुलिस ने भारी मात्रा में संदिग्ध और अवैध सामान जब्त किया है.

गुप्त सूचना पर कार्रवाई, खुले फर्जीवाड़े के राज

#WATCH | Khagaria, Bihar | Khagaria SP Bhanu Pratap Singh says, “A case has come to light in which Manish Gupta had been duping people of Bihar for a long time by calling himself an IAS officer. Apart from this, he used to spread terror in the society by putting up IAS board or… pic.twitter.com/qZtnFsnPY4

— ANI (@ANI) August 9, 2026

खगड़िया के पुलिस अधीक्षक (SP) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को आरोपी के बारे में सटीक गुप्त सूचना मिली थी. जब पुलिस टीम ने उसके ठिकाने पर छापेमारी की, तो उसके फर्जी दावों की पोल खुल गई. पूछताछ में आरोपी ने केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) का फर्जी पहचान पत्र दिखाया और दावा किया कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के अधीन काम करता है. शुरुआती जांच में ही उसके सभी दावे झूठे साबित हुए.

---विज्ञापन---

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

घर से मिला सामान देखकर पुलिस भी हैरान

‘भारत सरकार’ लिखे बोर्ड वाली फुल्ली ऑटोमैटिक टेस्ला कार और एक टाटा सफारी जब्त की गई. बिहार में शराबबंदी के बावजूद उसके घर से 31 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब और बीयर बरामद हुई. 5 एपल आईफोन, 20 क्रेडिट कार्ड, 8 डेबिट कार्ड और 4 चेकबुक मिलीं. घर से बारहसिंगा के दो सींग बरामद हुए हैं, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गंभीर अपराध है.

---विज्ञापन---

EOU करेगी काली कमाई की जांच

पुलिस का मानना है कि आरोपी ने फर्जी अफसर बनकर धोखाधड़ी के जरिए करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए खगड़िया पुलिस अब बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की मदद ले रही है, ताकि आरोपी के पूरे नेटवर्क और उसकी अवैध संपत्तियों का ब्योरा निकाला जा सके.

थाने से कहां गायब हो गया 18 चक्कों वाला ट्रक? बिहार के मुंगेर में सामने आया मामला, भरना पड़ेगा 11 लाख 18 हजार 600 रुपये

---विज्ञापन---