Nothing Headphone 1 Pro: 29 सितंबर को आएंगे धांसू हेडफोन, मिलेगी 60 घंटे की बैटरी और Bluetooth 6.1 का सपोर्ट - Haribhoomi

Published on 12 सित॰ 2026

Nothing Headphone (1) Pro को 29 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 3-ड्राइवर सेटअप, xMEMS, 60 घंटे की बैटरी, Adaptive ANC, LDAC जैसे कई शानदार फीचर्स मिल सकते हैं। देखें डिटेल्स।

Nothing Headphone 1 Pro

Nothing Headphone 1 Pro: 29 सितंबर को आएंगे धांसू हेडफोन, मिलेगी 60 घंटे की बैटरी और Bluetooth 6.1 का सपोर्ट।

  • Published: 12 Sep 2026, 12:57 PM IST
  • Last Updated: 12 Sep 2026, 12:57 PM IST

Nothing अपने ऑडियो प्रोडक्ट्स को और प्रीमियम बनाने की तैयारी कर रही है। कंपनी जल्द ही अपने नए ओवर-ईयर हेडफोन Nothing Headphone (1) Pro को बाजार में उतार सकती है। यह कंपनी के मौजूदा हेडफोन के मुकाबले बेहतर साउंड क्वालिटी और कई एडवांस फीचर्स के साथ आ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, Nothing Headphone (1) Pro को 29 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है।

लॉन्च से पहले ही हेडफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ गई हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

3-ड्राइवर सेटअप से मिलेगा दमदार साउंड
Nothing Headphone (1) Pro में सबसे खास अपग्रेड इसका थ्री-ड्राइवर ऑडियो सेटअप हो सकता है। इसमें अलग-अलग फ्रीक्वेंसी के लिए अलग ड्राइवर काम करने की उम्मीद है। हाई-फ्रीक्वेंसी साउंड के लिए इसमें xMEMS तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है।

xMEMS एक सिलिकॉन आधारित सॉलिड-स्टेट माइक्रो-स्पीकर सिस्टम है। इसके अलावा हेडफोन की साउंड ट्यूनिंग में लंदन स्थित Metropolis Studios की मदद लिए जाने की बात सामने आई है। हेडफोन में Hi-Res Audio सर्टिफिकेशन और LDAC सपोर्ट भी मिल सकता है। इसके साथ Flat EQ और साउंड को यूजर की पसंद के मुताबिक एडजस्ट करने के लिए एडवांस ऑडियो टूल्स दिए जा सकते हैं।

ये भी पढ़े-ः Lava Bold N4 Pro 5G: 50MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी वाला बजट फोन इस दिन होगा लॉन्च, देखें फीचर्स

10 माइक्रोफोन से लैस होगा ANC सिस्टम
नॉइज कैंसिलेशन के लिए Headphone (1) Pro में 10 माइक्रोफोन दिए जाने की उम्मीद है। ये माइक्रोफोन Adaptive ANC को सपोर्ट कर सकते हैं, जिससे आसपास के शोर को कम करने में मदद मिलेगी। इसमें Transparency Mode भी दिया जा सकता है। इसकी मदद से यूजर हेडफोन उतारे बिना आसपास की आवाज सुन सकेगा।

60 घंटे तक चलेगी बैटरी
बैटरी के मामले में भी यह हेडफोन काफी दमदार हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें 60 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया जा रहा है। साथ ही फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

Bluetooth 6.1 और 3.5mm जैक
कनेक्टिविटी के लिए Nothing Headphone (1) Pro में Bluetooth 6.1 का सपोर्ट मिलने की बात कही जा रही है। इसके अलावा 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया जा सकता है, जिससे यूजर वायर्ड कनेक्शन के जरिए भी हेडफोन इस्तेमाल कर सकेगा।

डिजाइन की बात करें तो Nothing की पहचान वाला सेमी-ट्रांसपेरेंट लुक बरकरार रहने की उम्मीद है। इसमें एल्युमिनियम शेल और स्क्रैच-रेजिस्टेंट ग्लास का इस्तेमाल किया जा सकता है। हेडफोन को ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किए जाने की संभावना है। इसे IP52 रेटिंग भी मिल सकती है।

इतनी हो सकती है कीमत
कीमत की बात करें तो लीक के अनुसार, Nothing Headphone (1) Pro की कीमत यूरोप में €349 और अमेरिका में $399 हो सकती है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत और