NMMSS Scholarship: 9वीं से 12वीं के छात्रों को मिल रहे हैं 12 हजार, स्कॉलरशिप के लिए 30 सितंबर तक बढ़ी तिथि

Published on 2 सित॰ 2026

Sep 02, 2026 08:57 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

NMMSS Scholarship 2026: नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (NMMSS) 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 30 सितंबर 2026 कर दी गई है। पात्र छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

nmmss scholarship 2026

NMMSS योजना

NMMSS Scholarship 2026: होनहार लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के स्कूली छात्रों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर आई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS 2026-27) के तहत आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। जो छात्र किसी कारणवश अब तक अपना फॉर्म जमा नहीं कर पाए थे, वे अब 30 सितंबर 2026 तक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) scholarships.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त तय की गई थी।

किसे मिलती है स्कॉलरशिप और कितनी है आर्थिक सहायता?

एनएमएमएसएस योजना का मुख्य उद्देश्य कक्षा 8वीं के बाद आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ने वाले होनहार छात्रों को आर्थिक संबल प्रदान करना और उन्हें 12वीं तक की शिक्षा पूरी करने के लिए प्रोत्साहित करना है। चयनित छात्रों को प्रति वर्ष 12,000 रुपये यानी 1,000 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से प्रदान की जाती है।

यह स्कॉलरशिप कक्षा 9वीं में चयनित होने के बाद 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा तक पढ़ाई जारी रखने पर हर साल रिन्यू होती है। देश भर में हर साल 1,00,000 एक लाख नए छात्रों को यह स्कॉलरशिप दी जाती है।

पात्रता और मुख्य शर्तें

विद्यालय का प्रकार: छात्र केवल राज्य सरकार, सरकारी सहायता प्राप्त या स्थानीय निकाय द्वारा संचालित स्कूलों में अध्ययनरत होना चाहिए।

पारिवारिक आय: आवेदक छात्र के माता-पिता की कुल वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

न्यूनतम अंक: छात्र ने कक्षा 7वीं या 8वीं की परीक्षा में कम से कम 55% अंक प्राप्त किए हों एवं SC/ST वर्ग के लिए 5% की छूट दी गई है और राज्य स्तरीय चयन परीक्षा पास की हो।

वेरिफिकेशन प्रक्रिया का संशोधित शेड्यूल

शिक्षा मंत्रालय ने आवेदन की तारीख बढ़ाने के साथ-साथ दो-स्तरीय वेरिपिकेशन की तिथियों में भी बदलाव किया है।

स्कूल स्तर (L1 वेरिफिकेशन - INO): स्कूल के नोडल अधिकारी द्वारा फॉर्म का वेरिफिकेशन 15 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।

जिला स्तर (L2 वेरिफिकेशन - DNO): जिला नोडल अधिकारी द्वारा वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन कैसे करें?

छात्रों को फॉर्म भरने से पहले एनएसपी (NSP) पोर्टल scholarships.gov.in पर वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके NMMSS फॉर्म भरकर सबमिट करें और अपने स्कूल से समय पर वेरीफाई जरूर करवाएं।

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें