Nitin Naveen Ujjain Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (Narendra Modi Birthday) को पूरे देश में सेवा संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है। इसी सिलसिले में 17 सितंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Naveen) देर शाम उज्जैन पहुंचे और कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान शिप्रा नदी के रामघाट पर 33 लाख 27 हजार दिये एकसाथ गजगम हो उठे, जो एक विश्व रिकॉर्ड बना।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस के अवसर पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज उज्जैन में पुण्य सलिला माँ शिप्रा के किनारे एवं श्री महाकाल महालोक में 33 लाख 27 हजार आशीर्वाद के दीप एक साथ प्रज्ज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड… pic.twitter.com/FrSRk4zute
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 17, 2026
ऐसा लगा जैसे सिंहस्थ 2028 का रिहर्सल चल रहा हो। यहां नितिन नवीन और सीएम मोहन यादव ने सबसे पहले ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया।
एमपी में 3 करोड़ 55 लाख दीपक जलाए गए (Nitin Naveen Ujjain Visit)
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश में दीपोत्सव मनाया गया। प्रदेश के सीपीआरओ मनीष सिंह के अनुसार, पूरे राज्य में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत एक साथ 3 करोड़ 55 लाख दीपक जलाए गए।
सबसे बड़ा आयोजन उज्जैन में हुआ (Nitin Naveen Ujjain Visit)
दीपोत्सव का सबसे बड़ा आयोजन उज्जैन में हुआ, जहां शिप्रा नदी के घाटों और महाकाल लोक में 25 लाख जबकि घरों और दुकानों में 10 लाख दीपक जलाए गए।
नितिन नवीन और सीएम ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’ (Nitin Naveen Ujjain Visit)
कार्यक्रम की शुरुआत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रामघाट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर की।
सायरन बजते ही करीब 25 हजार वॉलिंटियर्स ने शिप्रा नदी के दोनों तटों और महाकाल लोक में एक साथ दीपक जलाए। इसके बाद शिप्रा आरती की गई।
कार्तिक मेला ग्राउंड पर दीयों से प्रधानमंत्री मोदी का चित्र भी बनाया गया।
राजवाड़ा 5 लाख दियों से जगमग (Nitin Naveen Ujjain Visit)
इस मौके पर इंदौर के राजवाड़ा को रंगबिरंगी रोशनी और रंगोली से सजाया गया। यहां 5 लाख, मैहर में 4.86 लाख, खजुराहो में 3 लाख, अमरकंटक में 21 हजार दीए जलाकर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया गया। वहीं भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के निवास पर 9,125 दिये जलाए गए।
खबर अपडेट हो रही है...
लेखक
![]()