Nikon का नया कैमरा हुआ लॉन्च, Z5II C में फुल-फ्रेम सेंसर के साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट

Published on 25 सित॰ 2026

Nikon का नया कैमरा हुआ लॉन्च, Z5II C में फुल-फ्रेम सेंसर के साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट

कैमरे में 3.2 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मौजूद है

Nikon ने भारत में अपना नया Z5II C फुल-फ्रेम मिररलेस कैमरा लॉन्च कर दिया है. यह FX-फॉर्मेट कैमरा कंपनी के Z माउंट के साथ आता है और इसमें ऐसे ऑटोमेटेड फीचर्स दिए गए हैं, जो फोटो क्लिक करते समय कैमरा सेटिंग्स को आसान बना देते हैं.

कैमरे में 15 अलग-अलग सीन मोड दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें Nikon की खास Imaging Recipes के लिए एक अलग बटन भी मिलता है. इन रेसिपीज की मदद से यूजर्स पहले से तैयार किए गए फोटो लुक्स को सीधे इस्तेमाल कर सकते हैं. यानी हर बार अपर्चर, शटर स्पीड या ISO जैसी सेटिंग्स को खुद बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो Nikon Z5II C में 4K UHD वीडियो 60fps तक रिकॉर्ड किया जा सकता है. वहीं, फुल-HD वीडियो को 120fps तक शूट करने का ऑप्शन मिलता है.

Nikon Z5II C की भारत में कीमत

Nikon Z5II C के सिर्फ कैमरा बॉडी वाले वेरिएंट की कीमत 1,39,995 रुपये रखी गई है. इसकी सेल भारत में अक्टूबर के मध्य से Nikon के स्टोर्स के जरिए शुरू होगी. कैमरा Black और Silver कलर ऑप्शन में आएगा.

3.2 इंच टचस्क्रीन और 15 सीन मोड

Nikon Z5II C में 3.2 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है. इस स्क्रीन से यूजर टच करके फोकस करने, फोटो क्लिक करने और खींची गई तस्वीरें देखने जैसे काम कर सकता है. कैमरे के 15 सीन मोड अलग-अलग परिस्थितियों के हिसाब से शूटिंग सेटिंग्स को अपने आप एडजस्ट कर सकते हैं. यानी जिस तरह का सब्जेक्ट या माहौल होगा, कैमरा उसी के अनुसार जरूरी सेटिंग्स को बदलने की कोशिश करेगा.

4K वीडियो के साथ स्लो-मोशन का भी ऑप्शन

वीडियो शूटिंग के लिए कैमरा 4K UHD को 60fps तक सपोर्ट करता है. हालांकि 4K/60p मोड में 1.5x क्रॉप लागू होता है. फुल-HD रिकॉर्डिंग 120fps तक की जा सकती है. कैमरे में स्लो-मोशन रिकॉर्डिंग के ऑप्शन भी हैं. चुनी गई रिकॉर्डिंग सेटिंग के आधार पर वीडियो को 4x और 5x स्लो-मोशन प्लेबैक में देखा जा सकता है.

वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान कन्फ्यूजन न हो, इसके लिए Nikon ने कैमरे में REC लैंप और रेड फ्रेम इंडिकेटर भी दिया है. इससे यूजर को आसानी से पता चल जाता है कि कैमरा उस समय रिकॉर्डिंग कर रहा है.

24.5MP फुल-फ्रेम सेंसर और EXPEED 7 प्रोसेसर

Nikon Z5II C में बैकसाइड-इल्यूमिनेटेड CMOS सेंसर दिया गया है. इसके साथ कंपनी का EXPEED 7 इमेज प्रोसेसिंग इंजन मिलता है. कैमरे की ISO रेंज 100 से 64000 तक है.

फोटो और वीडियो को अलग लुक देने के लिए इसमें Film Grain फीचर भी दिया गया है. इसके जरिए तस्वीरों और वीडियो में पुराने फिल्म कैमरों जैसा ग्रेनी और नॉस्टैल्जिक लुक जोड़ा जा सकता है.

AI ऑटोफोकस और 14fps तक शूटिंग

Nikon के मुताबिक, Z5II C का ऑटोफोकस सिस्टम 10 अलग-अलग तरह के सब्जेक्ट की पहचान कर सकता है. इसका ऑटो मोड आसपास के सीन को समझकर अपर्चर, शटर स्पीड, ISO और ऑटोफोकस जैसी सेटिंग्स को खुद एडजस्ट कर सकता है. कैमरा Nikon के Z माउंट पर काम करता है, इसलिए इसे कंपनी की Nikkor Z लेंस रेंज के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है.

तेजी से होने वाली एक्टिविटी या मूविंग सब्जेक्ट की फोटो लेने के लिए इसमें लगभग 14fps तक लगातार शूटिंग की सुविधा मिलती है.कैमरे में AI आधारित ऑटोफोकस सिस्टम भी मिलता है, जिससे अलग-अलग सब्जेक्ट पर फोकस करने की प्रक्रिया आसान हो सकती है.

10-bit H.265 और N-Log का सपोर्ट

वीडियो बनाने वालों के लिए Nikon Z5II C में 10-bit H.265 रिकॉर्डिंग और Nikon का N-Log फॉर्मेट दिया गया है. कैमरा SD मेमोरी कार्ड पर 12-bit N-RAW वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकता है. इसके अलावा कैमरा UVC/UAC को सपोर्ट करता है. इसे USB के जरिए PC से कनेक्ट करके वेबकैम या लाइव स्ट्रीमिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

स्मार्टफोन और Nikon Imaging Cloud से कनेक्टिविटी

Nikon Z5II C में Nikon Imaging Cloud का सपोर्ट दिया गया है, जो शूटिंग के बाद डेटा मैनेज करने में मदद करता है. कैमरे से तस्वीरों को स्मार्टफोन में ट्रांसफर करने की सुविधा भी मिलती है.

वहीं, Imaging Recipes को कैमरे में सेव करके जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए दिया गया डेडिकेटेड बटन इस फीचर को जल्दी एक्सेस करने में मदद करता है. कुल मिलाकर Nikon Z5II C में फुल-फ्रेम सेंसर, 4K वीडियो, तेज शूटिंग, AI ऑटोफोकस, इन-बॉडी स्टेबिलाइजेशन और कई ऑटोमेटेड फीचर्स को एक साथ रखा गया है.

यह भी पढ़ें- आप Google पर फ्री में करते हैं सर्च, फिर कंपनी अरबों कैसे कमाती है? समझिए कमाई का पूरा खेल

Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च; डुअल डिस्प्ले और 8500mAh बैटरी के साथ 200MP का कैमरा

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button