आज से महंगा हुआ Nexon-Creta खरीदना, टाटा और हुंडई ने बढ़ाई कीमतें

Published on 1 सित॰ 2026

एक्सप्लोरर

हिंदी न्यूज़ऑटोआज से महंगा हुआ Nexon-Creta खरीदना, टाटा और हुंडई ने बढ़ाई कीमतें

Tata और Hyundai ने ऐसे समय में कीमत बढ़ाने का फैसला किया है, जब देश में फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है. इस दौरान कारों की बिक्री बढ़ जाती है और बड़ी संख्या में लोग नई गाड़ी खरीदने की योजना बनाते हैं.

Written By : क़मरजहां |  Updated at : 01 Sep 2026 01:42 PM (IST)

Preferred Sources

Cars Price Hike 1 September 2026 Tata Motors and Hyundai Nexon Creta Punch Exter आज से महंगा हुआ Nexon-Creta खरीदना, टाटा और हुंडई ने बढ़ाई कीमतें

आज से बढ़ गई कारों की कीमतें

Source : Hyundai Motors

अगर आप नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. आज यानी 1 सितंबर 2026 से देश की दो बड़ी कार कंपनियां अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ाने जा रही हैं. Tata Motors और Hyundai Motor India ने 1 सितंबर 2026 से अपनी कारों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है.

ऐसे में अगर आप इन दोनों कंपनियों की कोई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको पहले के मुकाबले ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ सकती है. वहीं Maruti Suzuki भी अगस्त में अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर चुकी है.

कितनी महंगी होंगी Tata की कारें?

  • Tata Motors अपनी कारों की कीमतों में 1 सितंबर से बढ़ोतरी करने वाली है. कंपनी की SUV और दूसरी पैसेंजर कारों की कीमत में 25,000 रुपये तक का इजाफा किया जाएगा. खास बात यह है कि इस बढ़ोतरी का असर सिर्फ पेट्रोल या डीजल इंजन वाली कारों तक सीमित नहीं रहेगा. कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो में शामिल मॉडल भी इस कीमत बढ़ोतरी के दायरे में आएंगे.

आज से महंगा हुआ Nexon-Creta खरीदना, टाटा और हुंडई ने बढ़ाई कीमतें

  • सभी Tata कारों की कीमत एक समान नहीं बढ़ेगी. अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट पर कीमत बढ़ोतरी की रकम अलग हो सकती है. यानी किसी कार की कीमत में कुछ हजार रुपये का इजाफा हो सकता है, जबकि दूसरे मॉडल की कीमत में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. कंपनी के मुताबिक कीमतों में बदलाव को ओवरऑल वैल्यू प्रपोजिशन को ध्यान में रखकर किया जा रहा है.
  • यह 2026 में Tata Motors की कारों की कीमत बढ़ाने की तीसरी बड़ी घोषणा है. इससे पहले कंपनी ने 1 अप्रैल 2026 को करीब 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद 1 जुलाई को पेट्रोल-डीजल इंजन वाली कारों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों में करीब 1.5 फीसदी का इजाफा किया गया था. अब सितंबर में एक बार फिर कीमत बढ़ने जा रही है.

Hyundai भी बढ़ाएगी कारों के दाम

  • Tata Motors के साथ Hyundai भी अपनी कारों की कीमत बढ़ाने जा रही है. कंपनी 1 सितंबर 2026 से अपने पूरे पोर्टफोलियो की कीमतों में 1 फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी. Hyundai की कारों की रेंज में Grand i10 Nios, i20, Exter, Venue, Creta, Verna और Alcazar जैसे पॉपुलर मॉडल शामिल हैं.
  • इसका मतलब यह है कि Hyundai की छोटी कारों से लेकर SUV और सेडान तक अलग-अलग मॉडल की कीमत बढ़ सकती है. हालांकि, बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग होगी. कंपनी ने भी कीमत बढ़ाने के पीछे इनपुट कॉस्ट में हुई बढ़ोतरी को प्रमुख वजह बताया है.

आज से महंगा हुआ Nexon-Creta खरीदना, टाटा और हुंडई ने बढ़ाई कीमतें

10 लाख रुपये तक की कारों पर कितना असर?

  • Hyundai की कीमत बढ़ोतरी को आसान भाषा में समझें तो 10 लाख रुपये तक कीमत वाली कारों के दाम करीब 10,000 रुपये तक बढ़ सकते हैं. वहीं 20 लाख रुपये तक कीमत वाली गाड़ियों की कीमत में 20,000 रुपये तक का इजाफा हो सकता है. हालांकि, यह अधिकतम बढ़ोतरी है और हर मॉडल की कीमत में इतनी ही बढ़ोतरी जरूरी नहीं है.

फेस्टिव सीजन से पहले बढ़ी कारों की कीमत

  • खास बात यह है कि Tata और Hyundai ने ऐसे समय में कीमत बढ़ाने का फैसला किया है, जब देश में फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है. आमतौर पर इस दौरान कारों की बिक्री बढ़ जाती है और बड़ी संख्या में लोग नई गाड़ी खरीदने की योजना बनाते हैं. ऐसे में कीमत बढ़ने से सितंबर में कार खरीदने वाले ग्राहकों का बजट थोड़ा प्रभावित हो सकता है.
  • इस साल कार कंपनियों की कीमत बढ़ाने का सिलसिला सिर्फ Tata और Hyundai तक सीमित नहीं है. Maruti Suzuki ने भी अगस्त 2026 में अपनी कारों की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी. यानी 2026 में कई बड़ी कंपनियां बढ़ती लागत के बीच अपनी कारों की कीमतों को कई बार अपडेट कर चुकी हैं.
  • ऐसे में अगर आप सितंबर में नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Tata और Hyundai की कारों के लिए आपको पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है. Tata की कारों पर 25,000 रुपये और Hyundai की कारों पर 1 फीसदी तक की बढ़ोतरी होने वाली है. इसलिए कार खरीदने से पहले नए प्राइस, उपलब्ध डिस्काउंट और अपने बजट की दोबारा कैलकुलेशन करना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें:-

E20 के चलते CNG-EV का बढ़ा वेटिंग पीरियड, इतने महीनों करना पड़ेगा इंतजार 

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है. 

Read More

Published at : 01 Sep 2026 01:42 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola

वीडियोज

Khesari Lal Yadav के Afeem गाने में Kangana Sharma की Chemistry ने Akanksha Puri की याद दिलाई

Ram Kapoor ने Shreya Kalra Kiss Controversy पर तोड़ी चुप्पी, बोले- लोगों की बातों से फर्क नहीं पड़ता

AI BRAIN SURGERY: AI ने की दुनिया की पहली 'ब्रेन' सर्जरी, Rhys Hibbert हो गए ठीक... हो गया चमत्कार!

अंकित का मर्डर...साजिश की बिसात...'शह-मात' का खेल !

भारतीय नौसेना की ताकत मजबूत, कई खूबियों से लैस है INS निपुण

फोटो गैलरी