NEET PG Exam City Slip 2026: जारी होने वाला है नीट पीजी परीक्षा का एग्जाम सिटी स्लिप, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Published on 9 अग॰ 2026

Image

NEET PG Exam City Slip 2026: ऐसे डाउनलोड करें नीट पीजी एग्जाम सिटी स्लिप

NEET PG Exam City Slip 2026: नीट पीजी की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NEET PG Exam City Slip 2026) खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज जल्द ही नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (NNET PG) परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी करने (NEET PG Exam City Slip) वाला है। परीक्षा शहर सूची जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। अभ्यर्थी यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रहे इसमें केवल एग्जाम सिटी का जिक्र होगा परीक्षा केंद्र का पूरा पता नहीं दिया जाएगा।

NEET PG Exam Date 2026: कब होगी नीट पीजी की परीक्षा

बता दें नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। एग्जाम तय परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में निर्धारित होगा। परीक्षा के बदले हुए पैटर्न के अनुसार प्रश्न पत्र में 180 सवाल होंगे जो पांच सेक्शन में बंटे होंगे। यहां अभ्यर्थियों को कुल 3.5 घंटे का समय दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सुरक्षा उपायों के तहत उम्मीदवारों को आधार ऑथेंटिकेशन और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से गुजरना होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।

NEET PG Exam City Slip 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें नीट पीजी का एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले nbe.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NEET PG City Intimation Slip 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

NEET PG Admit Card 2026: कब आएगा नीट पीजी एडमिट कार्ड

नीट पीजी एडमिट कार्ड की बात करें तो प्रवेश पत्र 27 अगस्त तक जारी किया जा सकता है। ध्यान रहे अभ्यर्थियों को बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।

Aditya Singh

आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article