अब NDA सांसदों ने निकाला संसद में मार्च, पूछा- अमित शाह बयान देने के लिए तैयार, तो क्यों भाग रहा विपक्ष?

Published on 11 अग॰ 2026

देश

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 11, 2026, 11:00 AM IST

एनडीए सांसदों ने कहा कि सरकार के यह कहने के बावजूद कि गृह मंत्री अमित शाह छात्र विरोध प्रदर्शन के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं, विपक्ष चर्चा से भाग रहा है।

Image

NDA सांसदों का मार्च

Photo :

ANI

NDA MPs March in Parliament: जंतर-मंतर प्रदर्शन में लाठीचार्ज जैसे मुद्दे पर विपक्ष के लगातार हंगामे और मार्च के बाद अब एनडीए सांसदों ने भी उसी अंदाज में जवाब देना शुरू कर दिया है। आज एनडीए सांसदों ने भी संसद में मार्च निकाला और विपक्षी इंडिया गठबंधन को जमकर निशाने पर लिया। इन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब अमित शाह संसद में बयान देने के लिए तैयार हैं, तो विपक्ष क्यों चर्चा से भाग रहा है।

संसद के मकर द्वार की ओर विरोध मार्च निकाला

एनडीए सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ तख्तियां लेकर संसद के मकर द्वार की ओर विरोध मार्च निकाला, जिसमें आरोप लगाया गया कि सरकार के यह कहने के बावजूद कि गृह मंत्री अमित शाह छात्र विरोध प्रदर्शन के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं, विपक्ष चर्चा से भाग रहा है। एनडीए सांसदों के विपक्ष के खिलाफ मार्च के दौरान भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा, अब जब हम बहस के लिए तैयार हैं, तो वे इससे भाग रहे हैं। विपक्ष बेहद गैरजिम्मेदाराना व्यवहार कर रहा है।

'राहुल गांधी ने चर्चा करने से इनकार कर दिया...'

मार्च के दौरान भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "राहुल गांधी ने चर्चा करने से इनकार कर दिया है। पहले तो उन्होंने 'कॉकरोच विरोध' पर चर्चा की मांग की, लेकिन जब उन्हें आमंत्रित किया गया तो उन्होंने मना कर दिया। आप देख सकते हैं कि वे देश के साथ कितना विश्वासघात कर रहे हैं; वे संसद को एक दिन भी चलने नहीं दे रहे हैं।"

वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "अमित शाह जी जवाब देंगे, राहुल गांधी भागना मत... राहुल गांधी शर्म करो, झारखंड में छत्रों के ऊपर इतनी बर्बाद हुई है..." वहीं, एनसीपीआई सांसद रचना बनर्जी ने कहा, "हर कोई उनसे (विपक्ष से) जवाब मांग रहा है। उन्हें जवाब देना ही होगा।" जबकि भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा, कि सरकार के तैयार होने के बावजूद विपक्ष चर्चा से भाग रहा है। जंतर-मंतर और झारखंड पर उनकी नीति अलग है।

'मंगल मिलन' के दौरान तिरंगा लहराया

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और अन्य एनडीए नेताओं ने पीएलबी बिल्डिंग में एनडीए की साप्ताहिक संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' के दौरान तिरंगा लहराया। इस दौरान एनडीए के लगभग सभी सांसद मौजूद रहे। इस दौरान इन्होंने हाथों में तिरंगा लेकर लहराया। बता दें कि बीजेपी की राज्य सरकारों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

NDA मीटिंग

NDA मीटिंग

Amit Mandal

अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • India

End of Article