Updated: Tue, 22 Sep 2026 08:41 AM (IST)
पढ़ाई करती हुई लड़की की AI जनरेटेड फोटाे
NCERT Textbooks 2026-27: NCERT ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 की दो नई पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता की घोषणा की है. मैथ्स की किताब 21 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध है, जबकि सोशल साइंस की किताब 30 सितंबर 2026 से मिलेगी. दोनों किताबें NCERT Sales Counters, आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर उपलब्ध होंगी.
NCERT Textbooks 2026-27: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 के दो नए पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता को लेकर जानकारी जारी की है. यह जानकारी NCERT की ओर से LinkedIn पर पोस्ट जारी करके दी गई है. ये नई किताबें गणित और सामाजिक सोशल साइंस के लिए हैं. दोनों पाठ्यपुस्तकें संशोधित स्कूली पाठ्यक्रम के अनुरूप तैयार की गई हैं. आइए इस बारे में और अधिक डिटेल में जानते हैं.
NCERT Books: जानिए कब से मिलेगी यह किताब
NCERT की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कक्षा 9 में गणित की नई पाठ्यपुस्तक 'Ganita Manjari – Part 2' की प्रिंटिंग पूरी हो चुकी है. यह किताब 21 सितंबर 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दी गई है. वहीं कक्षा 9 की सोशल साइंस की नई पाठ्यपुस्तक 'Understanding Society: India & Beyond – Part 2' की बिक्री 30 सितंबर 2026 से शुरू होगी.
ये भी पढ़ें: बिहार के किस हिस्से में पड़ता है जमुई जिला? जानें इतिहास और 20 जरूरी GK सवाल-जवाब
How to Buy NCERT Book: कहां से मिलेगी ये किताबें?
NCERT के अनुसार, कक्षा 9 की ये दोनों नई पाठ्यपुस्तकें NCERT Sales Counters, NCERT की ऑफिशियल वेबसाइट और Amazon के माध्यम से उपलब्ध होंगी. स्टूडेंट्स और स्कूल अपनी सुविधा के अनुसार इन अधिकृत माध्यमों से किताबें खरीद सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IBPS RRB ग्रामीण बैंक क्लर्क और पीओ भर्ती की लास्ट डेट बढ़ी, अब इस दिन तक भरें फॉर्म
NEP 2020 और NCF-SE 2023 के अनुरूप तैयार हुईं किताबें
NCERT ने बताया कि नई पाठ्यपुस्तकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और National Curriculum Framework for School Education (NCF-SE) 2023 के अनुरूप विकसित किया गया है. इन किताबों को तैयार करने का उद्देश्य स्कूली शिक्षा में लागू किए जा रहे नए पाठ्यचर्या दृष्टिकोण के अनुरूप स्टूडेंट्स की बदलती सीखने की जरूरतों को पूरा करना है.
Note: इस बारे में और अधिक जानकारी आप NCERT की ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर विजिट करके देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Bihar STET 2026: आवेदन की लास्ट डेट बेहद नजदीक, तुरंत भरें फॉर्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Tags
