Navratri 2026 Date: कब से सजेगा मां का दरबार, किस दिन होगी अष्टमी-नवमी और कब है दशहरा? जानें घटस्थापना का शुभ समय

Published on 21 सित॰ 2026

Navratri 2026 Date: इस बार शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। पहले दिन घटस्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा होगी। इस साल 19 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी और महानवमी दोनों मनाई जाएंगी। इसके अगले दिन 20 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जाएगा।

Navratri 2026 Date: कब से सजेगा मां का दरबार, किस दिन होगी अष्टमी-नवमी और कब है दशहरा? जानें घटस्थापना का शुभ समय

(Navratri 2026 Date/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 21, 2026 / 11:09 am IST

Published Date: September 21, 2026 11:07 am IST

HIGHLIGHTS

  • शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे।
  • पहले दिन घटस्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा होगी।
  • घटस्थापना का शुभ समय सुबह 6:19 से 10:12 बजे तक बताया गया है।

Navratri 2026 Date: शारदीय नवरात्रि पर्व का इंतजार कर रहे भक्तों के लिए इस बार 11 अक्टूबर 2026 से शुरू (Navratri 2026 Date) होने वाला है। रविवार को प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय नवरात्रि की शुरुआत होगी। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। इस दौरान मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की आराधना की जाती है। मंदिरों के साथ घरों में भी विशेष पूजा और व्रत की तैयारियां शुरू जाएंगी। अगर आप घर में कलश स्थापना और नवरात्रि व्रत की तैयारी कर रहे हैं तो सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त की जानकारी जरूर रखें।

घटस्थापना के लिए ये है शुभ समय

नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना (Navratri 2026 Date) यानी घटस्थापना की जाती है। 11 अक्टूबर को घटस्थापना का सुबह का शुभ मुहूर्त 6 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 12 मिनट तक बताया गया है। इसी दौरान भक्त विधि-विधान से कलश स्थापित कर मां दुर्गा का आह्वान कर सकते हैं। लेकिन अलग-अलग शहरों में सूर्योदय और स्थानीय पंचांग के कारण मुहूर्त में थोड़ा अंतर हो सकता है।

एक ही दिन अष्टमी और महानवमी

इस साल 2026 में नवरात्रि की अष्टमी और नवमी को लेकर खास स्थिति बन रही है। दुर्गा अष्टमी और महानवमी दोनों पर्व 19 अक्टूबर को मनाए जाएंगे। अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा की जाती है, जबकि नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की आराधना होती है। इस दिन कई घरों में कन्या पूजन, हवन और विशेष पूजा का आयोजन भी किया जाता है।

नवरात्रि 2026 की मुख्य तारीखें

तारीख दिन नवरात्रि का अवसर
11 अक्टूबर 2026 रविवार घटस्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा
12 अक्टूबर 2026 सोमवार मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
13 अक्टूबर 2026 मंगलवार मां चंद्रघंटा की पूजा
14 अक्टूबर 2026 बुधवार मां कूष्मांडा की पूजा
15 अक्टूबर 2026 गुरुवार मां स्कंदमाता की पूजा
16 अक्टूबर 2026 शुक्रवार मां कात्यायनी की पूजा
17 अक्टूबर 2026 शनिवार मां कालरात्रि की पूजा
18 अक्टूबर 2026 रविवार मां महागौरी की पूजा
19 अक्टूबर 2026 सोमवार दुर्गा अष्टमी और महानवमी
20 अक्टूबर 2026 मंगलवार विजयादशमी यानी दशहरा

20 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा

नवरात्रि के समापन के (Navratri 2026 Date) अगले दिन 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस दिन को भगवान राम की रावण पर विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। देशभर में दशहरे के मौके पर अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। कई स्थानों पर रामलीला के बाद रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन भी किया जाता है।

Join Our Whatsapp Group

व्रत और पूजा की तैयारी पहले से करें

अगर आप इस बार नवरात्रि में व्रत रखने या घर में घटस्थापना करने की तैयारी कर रहे हैं तो पूजा से जुड़ी जरूरी सामग्री पहले ही जुटा लें। कलश स्थापना, मां के नौ स्वरूपों की पूजा और व्रत की तैयारी के लिए स्थानीय पंचांग को भी ध्यान में रखें। खासकर घटस्थापना और अष्टमी-नवमी की पूजा का समय अपने शहर के अनुसार जरूर चेक कर लें।

इन्हें भी पढ़ें:

  • Free Fire Max Redeem Codes: नए कोड्स ने बढ़ेगा रोमांच, गेम में आएगा ऐसा ट्विस्ट कि सब रह जाएंगे हैरान! अब किसकी बदलेगी किस्मत?
  • Dhan MSP and Bonus 2026 News: दिवाली से पहले किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, धान के समर्थन मूल्य और बोनस को लेकर सीएम ने दी बड़ी जानकारी, कहा- होगा ज्यादा मुनाफा
  • Kailash Vijayvargiya Viral Video: ‘संध्या दीदी की भी ज़रा चौड़ाई बढ़ गई, थोड़ी सी’, महिला पार्षद पर टिप्पणी को लेकर घिरे कैलाश विजयवर्गीय, वीडियो वायरल 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  शारदीय नवरात्रि 2026 कब से शुरू होंगे?

उत्तर:  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026, रविवार से होगी। इसी दिन प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना की जाएगी।

प्रश्न 2:  घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है?

उत्तर:  11 अक्टूबर को घटस्थापना का सुबह का मुहूर्त सुबह 6:19 बजे से 10:12 बजे तक बताया गया है। स्थानीय पंचांग के अनुसार समय में अंतर हो सकता है।

प्रश्न 3:   2026 में अष्टमी और महानवमी कब है?

उत्तर:  इस साल दुर्गा अष्टमी और महानवमी दोनों 19 अक्टूबर को रहेंगी। अष्टमी पर मां महागौरी और नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।

प्रश्न 4:  2026 में दशहरा कब मनाया जाएगा?

उत्तर:   नवरात्रि के बाद 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

Web Title: Navratri 2026 Dates: When will the Goddess's shrine be adorned? On which days will Ashtami and Navami fall, and when is Dussehra? Find out the auspicious time for Ghatsthapana.