Nana Patekar Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर इस दुनिया में नहीं रहे. 8 अक्टूबर को कार्डियक अरेस्ट की वजह से 75 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. उनका अचानक यूं चले जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. हर कोई उन्हें याद कर रहा है, उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है. अचानक सामने आई इस बेहद दुखद खबर की वजह से सलमान खान ने भी एक बड़ा फैसला किया है.
दरअसल, 8 अक्टूबर की शाम सलमान खान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे, जहां वे अपने पहले ब्रांडेड रेजिडेंस की घोषणा करने वाले थे. हालांकि, अब ये इवेंट पोस्टपोन हो चुका है. उनकी टीम की तरफ से एक प्रेस नोट जारी करते हुए इसकी जानकारी दी गई. प्रेस नोट में कहा गया, “सलमान खान की टीम की ओर से हम मीडिया और अपने मेहमानों को ये बताते हुए खेद व्यक्त करते हैं कि दिग्गज अभिनेता श्री नाना पाटेकर के अचानक निधन के कारण SK के पहले ब्रांडेड रेजिडेंस की घोषणा के लिए आज होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थगित कर दी गई है.”
नाना पाटेकर के परिवार को सलमान का साथ
आगे कहा गया, “इस मुश्किल समय में परिवार के प्रति सम्मान और एकजुटता दिखाते हुए, सलमान खान ने उनके साथ रहने का फैसला किया है. नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी.” बॉलीवुड से लगातार फिल्मों सितारों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. किसी को यकीन नहीं हो पा रहा है कि अब नाना पाटेकर हमारे बीच नहीं रहे.
ये भी पढ़ें-
मैसेज से लेकर मौत तकनाना पाटेकर के आखिरी 2 घंटे 50 मिनट में क्या-क्या हुआ? जानिए
नाना पाटेकर की पत्नी का क्या नाम है? 35 साल से एक्टर से अलग क्यों रह रहीं? जानिए
नाना पाटेकर की फिल्में
नाना पाटेकर 5 दशक से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा थे. ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘वेलकम’, ‘गुलाम-ए-मुस्तफा’, ‘अब तक छप्पन’ समेत वे ढेरों बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहे. उनका निभाया गया हर किरदार, बोला गया हर एक डायलॉग अमर है. वे अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन सिनेमा की दुनिया में उनका नाम सुनहरे अक्षरों से दर्ज है और वे हमेशा करोड़ों दिलों में जिंदा रहेंगे.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More