Nag Panchami Status Wishes: नाग पंचमी का त्योहार हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है। इस खास दिन पर लोग नाग देवता का पूजा करते हैं और अपनों को शुभकामनाएं देते हैं। आप भी फोटो के साथ ये कैप्शन लिखकर सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Nag Panchami 2026 Wishes: हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल 17 अगस्त 2026 को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर लोग मंदिर जाकर पूजा-पाठ करने के साथ-साथ अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को नाग पंचमी की शुभकामनाएं भी देते हैं। आजकल सोशल मीडिया के जरिए बधाई देने का चलन काफी बढ़ गया है। ऐसे में लोग फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम पर नाग पंचमी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करके उन पर शुभकामना संदेश और आकर्षक कैप्शन लिखते हैं। अगर आप भी नाग पंचमी के मौके पर अपने करीबियों को सोशल मीडिया के जरिए बधाई देना चाहते हैं, लेकिन फोटो के साथ क्या लिखें इसे लेकर कंफ्यूज हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपके लिए नाग पंचमी के कुछ खूबसूरत और भक्तिमय फोटो कैप्शन लेकर आए हैं। आप इन्हें यहां से कॉपी या फिर नोट कर शेयर कर सकते हैं।
फोटो के लिए 15 बेस्ट कैप्शन
1. सावन का महीना आया, खुशियों की बौछार लाया, सुख-शांति विराजे आपके घर, शुभ हो नाग पंचमी का त्योहार।
2. हर मनोकामना हो पूरी, जीवन में आए खुशहाली। नाग पंचमी की ढेरों शुभकामनाएं।
3. नाग देवता का आशीर्वाद मिले, जीवन से हर संकट टले। शुभ नाग पंचमी!
4. नाग पंचमी का पर्व आपके जीवन में प्रेम, सुख और समृद्धि लेकर आए।
5. शिवजी के प्रिय नाग देवता आपके जीवन के सभी कष्ट दूर करें। शुभ नाग पंचमी!
6. श्रद्धा से करें नाग देवता का पूजन, जीवन में बना रहे सुख और सौभाग्य। नाग पंचमी की शुभकामनाएं।
7. नाग पंचमी के शुभ अवसर पर आपके परिवार को सुख, शांति और समृद्धि की अनंत शुभकामनाएं।
8. नाग देवता का आशीर्वाद और महादेव की कृपा हमेशा आपके साथ रहे। नाग पंचमी की हार्दिक बधाई।
9. नाग देवता सबके प्यारे, पूरी करते कामना सारे, भावना से करे पूजा, नागों से मिलेगी हमेशा रक्षा, नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
10. हर मनोकामना हो पूरी, जीवन में आए खुशहाली। नाग पंचमी की ढेरों शुभकामनाएं।
11. शिव के गले का हार और भक्तों का आधार, नाग देवता करें सबका कल्याण। नाग पंचमी की शुभकामनाएं।
12. नाग पंचमी के पावन पर्व पर भोलेनाथ और नाग देवता की कृपा सदैव आप पर बनी रहे।
13. नाग पंचमी का यह शुभ दिन आपके जीवन में खुशियों और सफलता की नई शुरुआत करे।
14. आस्था और भक्ति से मनाएं नाग पंचमी, भोलेनाथ और नाग देवता से पाएं सुख-शांति।
15. नाग पंचमी का पर्व आपके जीवन में प्रेम, सुख और समृद्धि लेकर आए।