'उतना महत्व नहीं..', इंडस्ट्री में महिलाओं संग भेदभाव पर Munmun Dutta का छलका दर्द, TMKOC के सेट की बताई हकीकत

Published on 31 जुल॰ 2026

टीवी मसाला

  • Authored by: कविता
  • Updated Jul 31, 2026, 04:20 PM IST

Munmun Dutta Discrimination Against Women: टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आ रही मुनमुन दत्ता ने इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव पर बात की है और अपने शो का हाल भी बताया है।

Image

munmun dutta (photo credit- instagram)

Munmun Dutta Discrimination Against Women: टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को दर्शकों को एंटरटेन करते हुए 18 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर मेकर्स ने तमाम स्टार्स के साथ मिलकर खूब मस्ती की। इतना ही नहीं, हर कलाकार को यहां पर सम्मान भी मिला। शो के साथ मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) सालों से जुड़ी हुई हैं। इस सीरियल में वह बबिता जी के रोल में दिखाई दे रही हैं। हाल ही में मुनमुन दत्ता ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव पर बात की और ये भी बताया कि क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर ऐसा महिलाओं के साथ होता है या नहीं? टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jennifer Winget ने शादी की इनसाइड फोटोज से हिलाया इंटरनेट, पति विलियम इश्माएल संग रोमांटिक होकर फ्लॉन्ट की रिंग

मुनमुन दत्ता ने लड़कियों के साथ देने पर की बात

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई। इस दौरान मुनमुन दत्ता ने अपनी फीमेल को-स्टार्स की जमकर तारीफ की और बताया कि कैसे वह अपने हुनम, कमिंटमेंट और प्रोफेशनलिज्म में कमाल की है। इस मौके पर मुनमुन ने खुद को बहुत बड़ी फेमिनिस्ट बताया और कहा कि वह शो में दूसरी महिलाओं को अपनी कॉम्पिटीशन के रूप में कभी नहीं देखतीं। मुनमुन दत्ता ने कहा, 'मैं फेमिनिस्ट हूं और लड़कियों का साथ देने वाली हूं। अगर आगे बढ़ना है तो साथ मिलकर बढ़ना होगा। मुझे यहां किसी से भी कभी असुरक्षा महसूस नहीं हुई।' इस मौके पर मुनमुन ने नई स्टार्स का भी जिक्र किया और उनकी तारीफ की। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'उसने 2 साल इंतजार किया', Aly Goni ने ठुकरा दिया था Jasmin Bhasin का प्यार, एक्टर ने किया खुलासा

महिलाओं संग भेदभाव पर क्या बोलीं मुनमुन दत्ता

मुनमुन दत्ता ने इस मौके पर ये भी कहा कि इस शो की कामयाबी का पूरा श्रेय उन्हें नहीं मिलेगा, लेकिन उन्होंने इस शो और अपने किरदार में 100 प्रतिशत दिया है। मुनमुन का दावा है कि वह अपने रोल में हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करती रहती है। इसी मौके पर मुनमुन दत्ता ने बताया कि कई बार शो के सेट पर महिलाओं के साथ भेदभाव होता है,लेकिन ऐसा तारक मेहता के सेट पर नहीं होता है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं यह नहीं कह रही कि यहां ऐसा होता है, लेकिन कुछ जगहों पर ऐसा होता है। हम शो और अपने किरदारों में बहुत कुछ जोड़ती हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में महिलाओं का भी उतना ही महत्व है।'

Kavita

कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Television

End of Article