'तारक मेहता' की बबीता जी Munmun Dutta ने औरतों पर कही बड़ी बात, बोलीं- महिलाओं संग भेदभाव, खोली पोल

Published on 31 जुल॰ 2026

Time Published: Friday, July 31, 2026, 18:11 [IST]

TMKOC Munmun Dutta: टीवी के फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने बबीता जी का रोल निभाकर घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाई है। फिलहाल उन्होंने शो में महिलाओं के योगदान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। मुनमुन दत्ता ने कहा है- लंबे समय से चल रहे शो में महिलाओं के योगदान के लिए उन्हें अधिक पहचान मिलनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि वो खुद शो और अपने किरदारों में पूरी तरह से योगदान देती हैं।

मुनमुन दत्ता ने महिला को-स्टार्स को लेकर कही ऐसी बात
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के 18 साल पूरे होने के मौके पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुनमुन दत्ता ने अपनी महिला को-स्टार्स की जमकर तारीफ की। उन्होंने महिलाओं के हुनर, कमिटमेंट और प्रोफेशनलिज्म की भी सराहना की। एक्ट्रेस ने खुद को मजबूत फेमिनिस्ट बताया और कहा कि उन्होंने शो में दूसरी महिलाओं को कभी भी कॉम्पिटिशन के तौर पर नहीं देखा।

TMKOC Munmun Dutta

बबीता जी ने कहा- मैं एक मजबूत फेमिनिस्ट हूं

-मुनमुन दत्ता ने कहा- मैं लड़कियों का साथ देने वाली और पुराने ख्यालों वाली इंसान हूं। मैं एक मजबूत फेमिनिस्ट हूं। मेरा मानना ​​है कि अगर आगे बढ़ना है, तो साथ मिलकर बढ़ना होगा। मुझे यहां किसी से भी कभी असुरक्षा महसूस नहीं हुई। मुनमुन ने शो की कास्ट के पुराने और नए, दोनों तरह के सदस्यों की तारीफ की और कहा कि शो की कामयाबी में सभी का अहम योगदान रहा है।

-मुनमुन दत्ता ने कहा- हमारी कास्ट में कुछ बेहतरीन सदस्य हाल ही में शामिल हुए हैं और वो बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हर कोई अपने-अपने तरीके से शानदार काम कर रहा है। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी महिला साथियों का खास जिक्र किया। उन्होंने गोकुलधाम सोसाइटी की महिलाओं का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेसेस की अलग-अलग तारीफ की और उनके साथ काम करने के अनुभव को शानदार, समझदार और बेहतरीन बताया।

'महिलाओं को कम आंका जाता है'

-मुनमुन दत्ता ने ये भी कहा कि भले ही शो की कामयाबी का पूरा श्रेय उन्हें नहीं मिलता लेकिन वह शो और इस मशहूर सिटकॉम में अपने किरदारों में बहुत कुछ नया और खास जोड़ती हैं। उन्होंने कहा- मैं इन शानदार महिलाओं के साथ काम करके बहुत खुश हूं। हमारा रिश्ता बहुत अच्छा है और मुझे लगता है कि वो सभी कमाल की हैं। मुनमुन दत्ता ने ये भी कहा कि शो की सफलता में बराबर का योगदान देने के बावजूद महिला कलाकारों को अक्सर वह पहचान नहीं मिलती जिसकी वह हकदार होती हैं। कभी-कभी महिलाओं को उतनी अहमियत नहीं दी जाती है।

-बबीता जी ने कहा- मैं ये नहीं कह रही कि इस शो में ऐसा होता है लेकिन कुछ जगहों पर ऐसा होता है। हम ओरतें शो और अपने किरदारों में बहुत कुछ जोड़ती हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में महिलाओं की भी उतनी ही अहमियत है।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 18 साल हुए पूरे

मुनमुन दत्ता ने आगे कहा कि कलाकारों के बीच आपसी तालमेल और प्रोफेशनलिज्म की वजह से ही ये शो लगभग दो दशकों से दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। बबीता जी ने कहा- हम सभी रोज आते हैं, अपना बेस्ट देते हैं और पूरी ईमानदारी और प्रोफेशनलिज्म के साथ काम करते हैं। कोई छिपा हुआ एजेंडा नहीं है। हम सच में एक-दूसरे के काम की तारीफ करते हैं। आपको बता दें कि गत 28 जुलाई 2026 को 18 साल पूरे करने के बाद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' भारतीय टेलीविजन के सबसे लंबे समय तक चलने वाले सिटकॉम में से एक बन गया है।