'मुझे लगा पुलिस एनकाउंटर करने वाली है...', जेल की पहली रात याद कर भावुक हुए Munawar Faruqui, बोले- 'सर प्लीज ऐसा मत करो'

Published on 13 जुल॰ 2026

Munawari Faruqui Remembers Jail Days: मुनव्वर फारूकी ने हाल ही में अपने शो 'धंधो' में अपने जेल के दिनों को याद किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें लगा कि पुलिस उनका एनकाउंटर करने वाली है.

Munawari Faruqui Remembers Jail Days: मुनव्वर फारूकी ने हाल ही में अपने शो 'धंधो' में अपने जेल के दिनों को याद किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें लगा कि पुलिस उनका एनकाउंटर करने वाली है.

author-image

New Update

Munawari Faruqui

Munawari Faruqui

Munawari Faruqui Remembers Jail Days: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और 'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारूकी अपनी बेबाक कॉमेडी और हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उनका स्टैंडअप स्पेशल शो 'धंधो' यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस शो में मुनव्वर ने अपनी निजी जिंदगी, करियर और जेल में बिताए दिनों से जुड़े कई ऐसे किस्से सुनाए जिन्हें सुनकर दर्शक पहले हैरान हुए और फिर हंसने पर मजबूर हो गए.

अपने शो में मुनव्वर ने उस रात का जिक्र किया, जब उन्हें गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने बताया कि लॉकअप में बिताई गई पहली रात उनकी जिंदगी के सबसे डरावने अनुभवों में से एक थी. उस समय उन्हें ऐसा लगने लगा था कि कहीं पुलिस उनका एनकाउंटर न कर दे. हालांकि बाद में उन्हें पता चला कि वो पूरी तरह उनकी गलतफहमी थी.

लॉकअप की पहली रात नहीं आई थी नींद

मुनव्वर फारूकी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें और उनके साथ गिरफ्तार हुए चार अन्य लोगों को रात के समय लॉकअप में लेकर गई. पुलिस ने सभी से आराम करने और सोने के लिए कहा, लेकिन उनके लिए ऐसा करना बिल्कुल भी आसान नहीं था. उन्होंने कहा कि उस रात उनके मन में लगातार तरह-तरह के विचार आ रहे थे. वो पूरी तरह तनाव में थे और आंखों से नींद गायब थी. लॉकअप के माहौल ने उनकी बेचैनी और बढ़ा दी थी. समय काटने के लिए उन्होंने अपना ध्यान इधर-उधर लगाने की कोशिश की.

वॉकी-टॉकी की एक आवाज ने बढ़ा दिया डर

मुनव्वर ने बताया कि लॉकअप में बैठे-बैठे उन्हें पुलिस के वॉकी-टॉकी से लगातार आवाजें सुनाई दे रही थीं. शुरुआत में उन्हें समझ नहीं आया कि पुलिसकर्मी क्या बात कर रहे हैं, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने उन आवाजों को ध्यान से सुनना शुरू कर दिया. कॉमेडियन ने मजाकिया अंदाज में बताया कि वॉकी-टॉकी पर किसी पुलिसकर्मी ने कहा था कि "हाईवे पर मारुति को किसी ने ठोक दिया है." लेकिन तनाव और डर की वजह से उन्हें ऐसा सुनाई दिया कि "हाईवे पर फारूकी को ठोक दिया." बस यही सुनकर उनके मन में तरह-तरह के ख्याल आने लगे. उन्हें लगा कि कहीं पुलिस उनके एनकाउंटर की तैयारी तो नहीं कर रही. उन्होंने कहा कि उस समय उनके दिमाग में सिर्फ एक ही शब्द घूम रहा था- "एनकाउंटर... भाई, मैंने ऐसा क्या कर दिया?"

सुबह 4 बजे खुला लॉकअप तो बढ़ गई बेचैनी

मुनव्वर ने आगे बताया कि सुबह करीब चार बजे पुलिस ने लॉकअप का दरवाजा खोला और उन्हें बाकी चार लोगों के साथ बाहर आने के लिए कहा. ये सुनकर उनका डर और बढ़ गया. उन्होंने हंसते हुए कहा कि पहले तो उन्हें लगा कि अब सभी का एनकाउंटर होने वाला है. फिर अगले ही पल उन्होंने सोचा कि अगर पांच लोगों को साथ ले जाया जा रहा है तो शायद मामला कुछ और होगा. इसी सोच से उन्हें थोड़ी राहत मिली.

रास्ते भर सोचते रहे कैसे बचेंगे

मुनव्वर ने बताया कि जब पुलिस उन्हें गाड़ी में बैठाकर कहीं ले जा रही थी तो उनके दिमाग में लगातार यही चल रहा था कि अगर सच में कुछ गलत होने वाला हुआ तो वो खुद को कैसे बचाएंगे. उन्होंने अपने मन में कई तरह की कल्पनाएं कर ली थीं. उन्होंने बताया कि डर इतना ज्यादा था कि आखिरकार उन्होंने पुलिसकर्मियों से हाथ जोड़कर कह दिया, "सर, प्लीज ऐसा मत करो."

पुलिस का जवाब सुनकर छूट गई हंसी

मुनव्वर के मुताबिक, उनकी बात सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. उन्होंने पूछा, "क्या मत करें?" इस पर मुनव्वर कुछ बोल नहीं पाए. तभी पुलिसकर्मी ने कहा, "कोविड टेस्ट कराना है, इसलिए लेकर जा रहे हैं." तब जाकर उन्हें समझ आया कि पुलिस उन्हें किसी एनकाउंटर के लिए नहीं, बल्कि कोविड-19 जांच कराने अस्पताल ले जा रही थी. ये बात समझते ही उनकी जान में जान आई और उन्हें अपनी ही सोच पर हंसी आने लगी.

ये भी पढ़ें: अनुराधा पौडवाल को 25 दिन की बेटी की मौत का गम, पहुंची थीं काली मंदिर, कहा- 'म्यूजिक छोड़ने का फैसला कर लिया था'