Wed, 22 Jul 2026 10:07 AM IST
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 22 Jul 2026 10:07 AM IST
सार
गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 24 से 31 जुलाई तक विशेष ट्रेनें चलाने और कुछ ट्रेनों का विस्तार करने का फैसला किया है। यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कोच और स्पेयर रैक भी तैयार रखे जाएंगे।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेला के समय उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखकर रेलवे ने विशेष योजना तैयार की है। आगरा मंडल 24 से 31 जुलाई तक विशेष ट्रेनें चलाएगा और कुछ ट्रेनों का विस्तार करेगा। चयनित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि स्पेयर रैक भी तैयार रखे जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक रेल यात्रा मिल सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: यूपी को एक और नए हाईवे की सौगात, आगरा से एटा तक बनेगा NH-321G; जानें किन-किन क्षेत्रों से गुजरेगा
विज्ञापन
नई दिल्ली-आगरा इंटरसिटी आज निरस्त रहेगी
नई दिल्ली और आगरा के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है। ट्रेन संख्या 14212 नई दिल्ली–आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस 21 जुलाई की शाम को निरस्त कर दी गई। 22 जुलाई को भी आगरा कैंट–नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: पथवारी मंदिर में रात ढाई बजे अचानक बजने लगा घंटा, दौड़े-दौड़े पहुंचे लोगों को दिखा ऐसा दृश्य; रह गए सन्न
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से दोनों ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवाओं,एनटीईएस या 139 के माध्यम से अवश्य जांच लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
ये भी पढ़ें - होटल में दरिंदगी: 17 वर्षीय लड़की को संग ले गया युवक, तीन दिन तक किया गंदा काम; आपबीती सुनाते रो पड़ी वो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.