MP Weather Today: गणेश स्थापना पर एमपी के 12 जिलों में भारी बारिश के आसार, 15 सितंबर से Monsoon कमजोर रहने का अनुमान

Published on 13 सित॰ 2026

MP Weather Today 13 September 2026: मध्यप्रदेश  (Madhya Pradesh)के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में लो प्रेशर एरिया की वजह से भारी बारिश के आसार जताए गए है।

मौसम विभाग के ताजा फोरकास्ट के अनुसार, इंदौर (Indore), उज्जैन (Ujjain) और नर्मदापुरम (Narmadapuram) संभागों के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्रों में लो प्रेशर का असर है। ऐसे में आगे आने वाले 24 घंटों में उज्जैन-इंदौर संभाग के जिलों में भारी बारिश के आसार है। सोमवार, 14 अगस्त 2026 को गणेश स्थापना पर भी भारी बारिश होने का अनुमान है।

इस सीजन अब तक 32.45 हो चुकी बारिश

पिछले 24 घंटे के आंकड़ों पर नजर डालेंगे तो पाएंगे कि खंडवा (Khandwa News) के हरसूद में 78 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस तरह सीजन अब तक करीब 32.45 बारिश हो चुकी है। 1 जून से 13 सितंबर 2026 तक की अवधि की औसत बारिश देखेंगे तो अब भी 6% कम पानी गिरा है।

एमपी में अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

13 सितंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे से 14 सितंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे तक।
- उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, देवास, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, धार, झाबुआ और अलीराजपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, निवाड़ी और मैहर जिलों में कहीं-कहीं स्थानों पर बौछारें
- भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुरकलां, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में अनके स्थानों पर बौछारें।

13 Sep 2026 MP Map

14 सितंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे से 15 सितंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे तक।
- उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, राजगढ़, गुना और श्योपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

14 Sep 2026 MP Map

15 Sep 2026 MP Map

16 Sep 2026 MP Map

यह भी पढ़ें: Sagar Police Encounter: सागर जहरीली शराब कांड में शिवांजय का शॉर्ट एनकाउंटर, बहरोल के जंगल में पुलिस की मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

17 Sep 2026 MP Map

यह भी पढ़ें:  MP Doctors Private Practice: एमपी के सरकारी डॉक्टरों को अस्पताल में देना होगा पूरा समय, डिप्टी CM की चेतावनी- लापरवाही पर होगा एक्शन