MP TET Guideline: मध्य प्रदेश में TET को लेकर गाइडलाइन जारी, इन शिक्षकों को नहीं देनी होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, डेढ़ लाख शिक्षक आएंगे दायरे में

Published on 18 सित॰ 2026

MP TET Guideline Issued: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)  में TET को लेकर बड़ी खबर है। शिक्षा विभाग ने TETको लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। जिसमें  बताया गया है कि किसे परीक्षा देना है और किसे नहीं। 

MP TET Guideline

tet guideline update

किसे देनी होगी TET की परीक्षा 


आपको बता दें जिन ​टीचर्स ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत आयोजित पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं है उन्हें ये TET की परीक्षा देनी होगी। गौरतलब है परीक्षा अब माध्यमिक शिक्षा मंडल  (Madhyamik Shiksha Mandal) द्वारा ऑफलाईन Mode में आयोजित की जाएगी। 

ये टीचर्स होंगे शामिल 

इसमें सरकारी विद्यालयों में कार्यरत प्राथमिक स्तर (सहायक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक, सहायक अध्यापक, संविदा शाला शिक्षक श्रेणी-3 प्राथमिक शिक्षक विज्ञान/प्रयोगशाला शिक्षक) शामिल होंगे। इसके अलावा माध्यमिक स्तर (उच्च श्रेणी शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, अध्यापक, संविदा शाला शिक्षक श्रेणी 2) के शिक्षक रहेंगे। तो वहीं 

Yuva Dharm Sansad: उज्जैन में युवा धर्म संसद में RSS प्रमुख का संबोधन, 25 राज्यों से 1700 स्टूडेंट्स पहुंचे, मनोज मुंतशिर, अवधेशानंद गिरि भी होंगे शामिल

इन्हें नहीं देना होगा TET

जिन्होंने केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) उत्तीर्ण की है उन्हें भी TET नहीं देना होगा। हालांकि इसमें अशासकीय विद्यालय (Private School) के प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं में पढाने वाले शिक्षक भी TET पात्रता परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। 

पोर्टल पर भर सकेंगे फॉर्म 

आपको बता दें इसके लिए परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया कर्मचारी चयन मंडल के पोर्टल (MPESB) के माध्यम से होगी। जो ये परीक्षा देना चाहते हैं वे यहां से फॉर्म भर सकते हैं। 

आवेदन की लास्ट डेट 

TET आवेदन पत्र भरने की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2026 रहेगी। 

Budhaditya Yog 2026: कन्या राशि में बना शक्तिशाली योग, वर्ष मेंं एक बार होता है इन ग्रहों का मिलन,  26 सितंबर तक का समय इनके लिए है बेहद लकी

ऐसे मिलेगा परीक्षा केंद्र 

जानकारी के अनुसार शिक्षक (MP Teachers) जिस जिले में कार्यरत है, उसे उसी जिला मुख्यालय का परीक्षा केन्द्र आवंटित किया जाएगा। इसमें पांढुर्ना एवं मऊगंज के शिक्षक पूर्व जिलों में यथा छिंदवाडा एवं रीवा जिले के केन्द्र पर ही सम्मिलित हो सकेंगें। हालांकि किसी जिले में परीक्षार्थियों की संख्या अत्यंत कम होने की स्थिति में समीपवर्ती जिले या संभागीय स्तर पर परीक्षा केन्द्र आवंटन का अधिकार एमपी बोर्ड के पास सुरक्षित रहेगा। 

एमपी बोर्ड आयोजित करवाएगा टीईटी परीक्षा

गौरतलब है कि टीईटी परीक्षा एमपी बोर्ड (MP Board) आयोजित करवाएगा। इसमें करीब डेढ़ लाख शिक्षक TET के दायरे में आ रहे हैं। हालांकि अभी तक करीब 19 हजार फॉर्म भरे गए हैं। शिक्षक संगठन लगातार गाइडलाइन जारी करने की मांग कर रहे थे। 

यह भी पढ़ें: MP TET December: मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल ऑफलाइन मोड में कराएगा TET परीक्षा, जानें कब होगा एग्जाम