MP Shahpura Toll Plaza: जबलपुर-भोपाल मार्ग (Jabalpur Bhopal Road) पर शहपुरा टोल नाके (MP Shahpura Toll Plaza) पर जबरन वसूली जारी थी। इतना ही नहीं मंत्री के आदेश के बावजूद 24 दिन से टोल वसूली की जा रही थी। इसके बाद लोक निर्माण (PWD) मंत्री राकेश सिंह (Rakesh Singh) के पत्र पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने टोल वसूली बंद करने के निर्देश दिए हैं। (Shahpura Toll Plaza)
400 करोड़ के ब्रिज का हिस्सा धंसा (MP Shahpura Toll Plaza)
करीब 400 करोड़ रुपए की लागत से बने इस ओवरब्रिज का एक हिस्सा फरवरी 2026 में अचानक धंस गया था। इसके बाद वाहनों का आवागमन डायवर्ट रूट से शुरू किया गया, लेकिन कुछ दिन बाद वह मार्ग भी जर्जर हो गया। इसके बाद दोनों रूट्स बंद कर दिए गए थे।
जबलपुर के शहपुरा आर.ओ.बी. के क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित है और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग से जाना पड़ रहा है। नागरिकों की इस परेशानी को देखते हुए मैंने माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @nitin_gadkari जी को पत्र लिखकर शहपुरा टोल प्लाजा पर टोल वसूली स्थगित करने का अनुरोध… pic.twitter.com/pxtsIS8v9u
— Rakesh Singh (@MPRakeshSingh) September 25, 2026
मंत्री से की थी जबरन टोल वसूली की शिकायत (MP Shahpura Toll Plaza)
रूट्स बंद होने के बावजूद शहपुरा टोल नाके पर वाहनों से टोल वसूली की जा रही थी। लोगों ने पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह से जबरन टोल वसूली की शिकायत की थी। साथ ही कई महीने से टोल नाका बंद करने की मांग उठ रही थी।
मंत्री के आदेश के बाद भी 24 दिन टोल चालू (MP Shahpura Toll Plaza)
बताते हैं PWD मंत्री राकेश सिंह ने करीब 4 हफ्ते पहले भोपाल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इसी दौरान उन्होंने जबलपुर-भोपाल मार्ग पर शहपुरा टोल नाके को बंद करने के निर्देश दिए थे।
इसके बावजूद ठेकेदार ने जबरन टोल वसूली जारी रखी थी। उसका कहना था कि एनएचएआई (AHAI) से अभी तक टोल बंद करने के संबंध में किसी तरह के निर्देश नहीं मिले हैं। इस वजह से मंत्री के आदेश के बाद भी 24 दिनों तक टोल नाका चालू रहा।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/25/mp-shahpura-toll-plaza-2026-09-25-20-15-29.webp)
मंत्री ने गडकरी को लिखा पत्र (MP Shahpura Toll Plaza)
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने 22 सितंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था। इसमें शहपुरा आरओबी का काम पूरा होने तक शहपुरा टोल प्लाजा की वसूली स्थगित करने का अनुरोध किया गया था।
पत्र में यह भी लिखा (MP Shahpura Toll Plaza)
राकेश सिंह ने पत्र में लिखा था कि जबलपुर-हिर नदी मार्ग पर शहपुरा आरओबी के एप्रोच में क्षति होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से यातायात को वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट किया गया है। इस संबंध में सीआरआरआई और ब्रिज विशेषज्ञों से तकनीकी परीक्षण कराया जा रहा है और पुनर्निर्माण की कार्रवाई की जा रही है।
पाटन होकर जा रहे वाहन (MP Shahpura Toll Plaza)
राकेश सिंह ने बताया था कि वर्तमान में शहपुरा ब्रिज पर यातायात सामान्य रूप से संचालित नहीं हो पा रहा है। इसके कारण जबलपुर आने-जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से पाटन होते हुए जाना पड़ रहा है।
इससे लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है और यात्रा का समय बढ़ रहा है। स्थानीय नागरिकों और नियमित रूप से इस मार्ग का उपयोग करने वाले वाहन चालकों को भी असुविधा हो रही है।
गडकरी ने दी टोल बंद करने की मंजूरी (MP Shahpura Toll Plaza)
मंत्री राकेश सिंह के पत्र पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शहपुरा टोल प्लाजा पर टोल वसूली बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। उन्होंने तत्काल टोल वसूली बंद करने के निर्देश भी दिए हैं।
ये खबर भी पढ़ें: MP Teacher Bharti: एमपी में जल्द होगी शिक्षकों की बंपर भर्ती, स्कूल शिक्षा विभाग ने की तैयारी, जानें पूरा प्लान