भोपाल, 17 सितंबर 2026: मध्य प्रदेश सरकार के पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत सूबेदार (अनुसचिवीय) शीघ्रलेखक एवं सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नियमपुस्तिका (Rulebook) जारी कर दी गई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), भोपाल द्वारा इस चयन परीक्षा 2026 का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे आवेदन की तिथियां, पद विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और आवेदन शुल्क की पूरी जानकारी नीचे सरल शब्दों में दी गई है।
MP Police Subedar and ASI Recruitment 2026 Notification Overview
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा पुलिस मुख्यालय भोपाल के पत्र अनुसार सूबेदार (अनुसचिवीय) शीघ्रलेखक (Stenographer) और सहायक उप निरीक्षक (Assistant Sub-Inspector - ASI Ministerial) के पदों पर सीधी भर्ती हेतु योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती परीक्षा तृतीय श्रेणी (Class-3) के पदों के लिए आयोजित की जा रही है। जो उम्मीदवार मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में सूबेदार या सहायक उप निरीक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
MP Police Subedar Steno and ASI Vacancy Details 2026
एमपी पुलिस सूबेदार शीघ्रलेखक और एएसआई पद विवरण 2026
इस भर्ती परीक्षा के तहत कुल विभिन्न शाखाओं और इकाइयों के लिए पद विज्ञापित किए गए हैं। उम्मीदवार अपनी प्राथमिकता (Preference) के अनुसार पदों का चयन कर सकते हैं। पदों का श्रेणीवार और शाखावार विवरण इस प्रकार है:
- सूबेदार (अनुसचिवीय) शीघ्रलेखक (सामान्य शाखा) [Post Code - 01]: कुल 125 पद।
- सूबेदार (अनुसचिवीय) शीघ्रलेखक (विशेष शाखा) [Post Code - 02]: कुल 10 पद।
- सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय) (सामान्य शाखा) [Post Code - 03]: कुल 100 पद।
- सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय) (मैदानी इकाई) [Post Code - 04]: कुल 370 पद।
- सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय) (विशेष शाखा) [Post Code - 05]: कुल 25 पद।
- सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय) (अपराध अनुसंधान विभाग - CID) [Post Code - 06]: कुल 25 पद।
नोट: जो अभ्यर्थी मध्य प्रदेश के मूल निवासी (Domicile) नहीं हैं, वे केवल अनारक्षित (Unreserved) ओपन श्रेणी के अंतर्गत ही आवेदन करने के पात्र होंगे।
MP Police Subedar Steno Recruitment 2026 Application Form Date and Exam Schedule
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर अपना ऑनलाइन फॉर्म भर लें। प्रमुख तिथियों का विवरण निम्नलिखित है:
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि (Online Application Start Date): 24 सितंबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (Application Last Date): 08 अक्टूबर 2026
- आवेदन में संशोधन प्रारंभ तिथि (Form Correction Start Date): 24 सितंबर 2026
- आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि (Form Correction Last Date): 13 अक्टूबर 2026
प्रथम चरण लिखित परीक्षा तिथि (First Phase Exam Date): 03 नवंबर 2026 (मंगलवार) से प्रारंभ
परीक्षा पाली एवं समय (Exam Shifts): परीक्षा दो पालियों में होगी:
प्रथम पाली प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तक (रिपोर्टिंग समय सुबह 08:00 से 09:00 बजे) तथा
द्वितीय पाली दोपहर 03:00 से 05:00 बजे तक (रिपोर्टिंग समय दोपहर 01:00 से 02:00 बजे)।
MP Police Steno ASI Eligibility Criteria Educational Qualification and Age Limit
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदकों के पास आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि (08.10.2026) तक निम्नलिखित न्यूनतम शैक्षणिक अहताएं और आयु सीमा होना अनिवार्य है:
सूबेदार (अनुसचिवीय) शीघ्रलेखक: हायर सेकंडरी (10+2 प्रणाली) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। मान्यता प्राप्त संस्थान से हिंदी आशुलिपि (Hindi Shorthand) में 100 शब्द प्रति मिनट परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित CPCT (सीपीसीटी) प्रमाण पत्र हिंदी टाइपिंग के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। DOEACC/NIELIT से डिप्लोमा स्तर परीक्षा, या ITI से 1 वर्षीय COPA कोर्स, या मान्यता प्राप्त संस्थान से मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट कोर्स, या UGC मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर डिप्लोमा / डिग्री (BCA/MCA/M.Sc CS/IT/Engineering) पास होना अनिवार्य है।
सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय) - ASI: हायर सेकंडरी (10+2 प्रणाली/12वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित CPCT (सीपीसीटी) प्रमाण पत्र हिंदी टाइपिंग के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। कंप्यूटर डिग्री/डिप्लोमा (जैसे Engineering Degree, MCA, BCA, M.Sc CS/IT, Polytechnic Diploma, DOEACC Diploma, ITI COPA, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट या UGC मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर डिप्लोमा) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
2. आयु सीमा (Age Limit as on 08.10.2026):
- पुरुष (अनारक्षित UR / EWS / अन्य राज्यों के अभ्यर्थी): न्यूनतम निर्धारित आयु पूरी होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु 33 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला अभ्यर्थी (सभी वर्ग): अधिकतम आयु 38 वर्ष।
- आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC - केवल म.प्र. के मूल निवासी): अधिकतम आयु 38 वर्ष।
- शासकीय/निगम/मंडल/स्वशासी संस्था के कर्मचारी एवं नगर सैनिक: अधिकतम आयु 38 वर्ष।
- विक्रम पुरस्कार विजेता: अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
MP Police Subedar and ASI Application Fee Category Wise
ऑनलाइन आवेदन जमा करते समय अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा शुल्क और पोर्टल शुल्क का भुगतान करना होगा:
- अनारक्षित (Unreserved) अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क: ₹500/-
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / ई.डब्ल्यू.एस. (केवल म.प्र. के मूल निवासियों के लिए): ₹250/-
- विभाग द्वारा विभागीय परीक्षा शुल्क: अनारक्षित हेतु ₹200/- तथा आरक्षित श्रेणियों हेतु ₹100/-
- पोर्टल शुल्क (Portal Charge): MP Online कियोस्क के माध्यम से फॉर्म भरने पर ₹60/- तथा रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के जरिए लॉगिन कर भरने पर ₹20/- देय होगा।
फॉर्म संशोधन शुल्क (Correction Fee): प्रत्येक बार संशोधन करने पर ₹20/- शुल्क + ₹40/- पोर्टल शुल्क लगेगा।
MP Police Subedar and ASI Selection Process Exam Pattern and Practical Test
इस भर्ती में अंतिम चयन लिखित परीक्षा और प्रैक्टिकल परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों के योग के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाएगा:
प्रथम चरण: ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Computer Based Test - CBT)
लिखित परीक्षा हिंदी भाषा में बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित होगी।
परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे होगी, जिसमें 100 प्रश्न (100 अंक) पूछे जाएंगे।
अंक योजना: प्रत्येक सही उत्तर के लिए +1 अंक दिया जाएगा। अनुत्तरित या गलत उत्तरों के लिए कोई ऋणात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होगा।
विषयवार अंक विभाजन:
- सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान (General Knowledge & Logical Knowledge): 40 अंक
- बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि (Intellectual Ability & Mental Aptitude): 30 अंक
- विज्ञान एवं सरल अंक गणित (Science & Simple Arithmetic): 30 अंक
प्रथम चरण के कट-ऑफ परसेंटाइल के आधार पर विज्ञापित पदों के 7 गुना (7 times) अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण (प्रैक्टिकल परीक्षा एवं दस्तावेज परीक्षण) के लिए बुलाया जाएगा।
द्वितीय चरण: प्रैक्टिकल परीक्षा (Practical Skill Test)
सूबेदार (अनुसचिवीय) शीघ्रलेखक: 100 शब्द प्रति मिनट की गति से हिंदी आशुलिपि श्रुतलेख (Dictation) और उसका कंप्यूटर पर टंकण (Typing) होगा। कुल 100 अंक का प्रैक्टिकल होगा, जिसमें उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है।
सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय): हिंदी टंकण परीक्षा होगी जिसमें 600-600 शब्दों के दो पैराग्राफ 30-30 मिनट में टाइप करने होंगे (कुल 100 अंक - 50 अंक प्रति पैराग्राफ)। इसमें भी न्यूनतम अहर्ता 30% अंक है।
MP Police Subedar ASI Physical Standards Height and Medical Test
इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदकों के लिए निम्नलिखित शारीरिक मापदंड (Physical Measurement) निर्धारित किए गए हैं:
पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम ऊंचाई (Height): 162 सेमी
महिला अभ्यर्थियों की न्यूनतम ऊंचाई (Height): 152 सेमी
सीना (Chest Measurement for Males): लागू नहीं
स्वास्थ्य परीक्षण (Medical Test): अभ्यर्थियों की दृष्टि बिना चश्मे के एक आंख की 6/9 तथा दूसरी आंख की 6/12 से कम नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी को कलर ब्लाइंडनेस (मुख्य रंगों में अंतर करने में सक्षम), नॉक-नी (Knock-knee) और फ्लैट फुट (Flat Foot) की समस्या नहीं होनी चाहिए।
MP Police Subedar and ASI Salary Scale and Pay Matrix 2026
चयनित अभ्यर्थियों को मध्य प्रदेश शासन के नियमानुसार पदवार वेतनमान (Pay Scale) और स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा:
सूबेदार (अनुसचिवीय) शीघ्रलेखक वेतनमान: ₹36,200 - ₹1,14,800
सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय) वेतनमान: ₹19,500 - ₹62,000
स्टाइपेंड नियम (Stipend Rule): मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के अनुसार प्रथम वर्ष न्यूनतम वेतनमान का 70%, द्वितीय वर्ष 80% तथा तृतीय वर्ष 90% स्टाइपेंड देय होगा। इसके अतिरिक्त शासन द्वारा स्वीकृत अन्य भत्ते भी मिलेंगे। नव नियुक्त कर्मचारियों पर अंशदान पेंशन प्रणाली (Defined Contribution Pension Scheme) लागू होगी।
How to Apply Online for MP Police Subedar and ASI Recruitment 2026 Step by Step
MP Police Steno Online Application Process Step by Step Guidelines
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी इन आसान स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: MPESB की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in या MP Online पोर्टल पर जाएं।
आधार बायोमैट्रिक सत्यापन: आवेदक का आधार पंजीयन और आधार लिंक बायोमैट्रिक सत्यापन होना अनिवार्य है।
आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें:
- नवीनतम कलर पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद बैकग्राउंड, कान स्पष्ट दिखे, फोटो पर नाम और खिंचवाने की तिथि अंकित हो जो 3 माह से अधिक पुरानी न हो)।
- स्पष्ट हस्ताक्षर एवं स्वयं की हस्तलिपि में निर्धारित घोषणा पत्र (Handwritten Declaration)।
- जन्म तिथि प्रमाण हेतु 8वीं/10वीं/12वीं की अंकसूची।
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS के लिए) तथा अन्य बोनस संबंधी प्रमाण पत्र।
- शुल्क का भुगतान करें: नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से परीक्षा एवं पोर्टल शुल्क का भुगतान करें।
रसीद संभाल कर रखें: सफलता पूर्वक भुगतान के बाद ऑनलाइन आवेदन की कंप्यूटराइज्ड रसीद डाउनलोड करें और अपना आवेदन पत्र क्रमांक (Application Number) सुरक्षित रखें, क्योंकि इसी के जरिए एडमिट कार्ड (Admit Card) प्राप्त होगा।
MP Police Subedar and ASI Recruitment 2026 Notification, RULEBOOK PDF Download
मध्य प्रदेश सरकार के पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत सूबेदार (अनुसचिवीय) शीघ्रलेखक एवं सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नियमपुस्तिका (Rulebook) की पीडीएफ फाइल भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल (https://t.me/bhopalsamachar1) पर अपलोड कर दी गई है। तत्काल डाउनलोड कर सकते हैं।
