MP Police New DGP: मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार पुलिस की मुखिया महिला अधिकारी बन सकती है। वर्तमान पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। प्रदेश के नए डीजीपी (MP Police New DGP) प्रक्रिया चल रही है।
नए पुलिस मुखिया की तलाश के लिए राज्य सरकार ने 12 सीनियर IPS अधिकारियों के नामों का प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेज दिया है। सूत्रों बताते हैं, नवंबर के पहले हफ्ते में दिल्ली में आयोग की हाई लेवल मीटिंग होना है।
मीटिंग में तीन अफसरों का फाइनल पैनल तय होगा और उसी दिन मध्य प्रदेश के नए DGP के नाम का ऐलान भी कर दिया जाएगा। इस पैनल में वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव (Pragya Richa Srivastava) का नाम आने की संभावना है। इसके बाद सीएम की हरी झंडी जिसे भी मिलेगी वहीं एमपी का नया डीजीपी बनेगा।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/10/24/mp-police-new-dgp-2026-10-24-10-40-57.jpg)
इन 3 नामों की सबसे ज्यादा चर्चा
प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव (DG, होमगार्ड): यदि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके नाम पर मुहर लगाते हैं, तो वे मध्य प्रदेश की पहली महिला DGP बनकर इतिहास रचेंगी।
उनका (Pragya Richa Srivastava) रिटायरमेंट फरवरी 2028 में है। सुप्रीम कोर्ट के दो साल के अनिवार्य कार्यकाल के नियम के तहत DGP बनने पर वे नवंबर 2029 तक पद पर रहेंगी। उनके कार्यकाल में उज्जैन सिंहस्थ, विधानसभा और लोकसभा चुनाव पड़ेंगे।
ये खबर भी पढ़ें: MP GeM Portal Scam: मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों में खरीदी घोटाले में 146 अधिकारी- कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 कर्मियों को नौकरी से हटाया
वरुण कपूर (DG, जेल): वरिष्ठता सूची में सबसे ऊपर (Varun Kapoor) हैं। इनका रिटायरमेंट मई 2027 में है, लेकिन DGP बनने पर इनका कार्यकाल नवंबर 2028 तक रहेगा। इनके (Varun Kapoor) कार्यकाल में उज्जैन सिंहस्थ और राज्य का अगला विधानसभा चुनाव पड़ेगा।
उपेंद्र जैन (DG, EOW): आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ का लंबा अनुभव इनके (Upendra Jain) पक्ष में जाता है। इनका रिटायरमेंट अगस्त 2027 में है और DGP पद पर चयन होने पर इनका कार्यकाल नवंबर 2029 तक चलेगा। यानी इनके भी कार्यकाल में उज्जैन सिंहस्थ, विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनाव पड़ेंगे।
ये खबर भी पढ़ें: Asaram Bapu: उज्जैन में आसाराम की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द की शिकायत; पंचकर्म कराने अस्पताल नहीं पहुंचे
सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन
रिटायरमें में 6 महीने बाकी: UPSC पैनल में केवल उन्हीं अफसरों का नाम शामिल किया जा सकता है, जिनके रिटायरमेंट में कम से कम 6 महीने की सेवा बाकी हो।
10 साल की कोर पुलिसिंग: सुप्रीम कोर्ट के 12 फरवरी 2026 के ताजा स्पष्टीकरण के मुताबिक, दावेदार अफसर के पास कानून-व्यवस्था, क्राइम ब्रांच/CID, EOW, इंटेलिजेंस, विजिलेंस या केंद्रीय जांच एजेंसियों में कुल मिलाकर कम से कम 10 साल का पुलिसिंग अनुभव होना अनिवार्य है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें- https://chat.whatsapp.com/IXahwEVgJHyHpyGZjyYpHk